Thursday, September 18, 2014

नवरात्र के नौ रंग

नवरात्र के नौ रंग

रंगों में तीन रंग सबसे प्रमुख हैं- लाल, हरा और नीला। इस जगत में मौजूद बाकी सारे रंग इन्हीं तीन रंगों से पैदा किए जा सकते हैं। हर रंग का आपके ऊपर एक खास प्रभाव होता है। नौ देवियों को समर्पित नवरात्र के पर्व में हर दिन के लिए एक रंग है। जानें किस दिन का है कौन सा रंग ताकि उस दिन उसी रंग के कपड़े पहन कर मां की पूजा करें और जानें उस रंग का अर्थ...


25 सितंबर (वीरवार) पीला : पहले दिन की शुरुआत करें चटकीले पीले रंग से। पीला रंग ऊर्जा का संवाहक है। यह रंग हमें गर्माहट का अहसास देता है। पीला सुकून  देने वाला रंग है। जिन्हें पीला रंग आकर्षित करता है, उनको सूझ-बूझ और जिज्ञासुवृत्ति से सम्पन्न व्यक्ति माना जाता है।

26 सितंबर (शुक्रवार) हरा: हरा रंग इन दिनों काफी चलन में भी है। हरा रंग शांत और संतुलित माना जाता है। यह मन की शान्ति दर्शाता है। हरा रंग पसन्द करने वाले आत्मविश्वासी और शान्त स्वभाव के होते हैं।

27 सितंबर (शनिवार) ग्रे:  ग्रे डल शेड है, इसलिए इसे आप ब्राइट शेड्स के कांबिनेशन में पहन सकती हैं। अगर आप किसी ऐसी जगह हैं, जहां एक विशेष कंपन और शुभ ऊर्जा है तो आपके पहनने के लिए सबसे अच्छा रंग काला और ग्रे है क्योंकि ऐसी जगह से आप शुभ ऊर्जा ज्यादा से ज्यादा आत्मसात करना चाहेंगे।

28 सितंबर (रविवार) केसरियाफेस्टिव सीजन के मूड के हिसाब से नारंगी बेहतरीन रंग है। यह रंग लाल और पीले रंग के समन्वय से बनता है। सुबह-सुबह जब सूर्य निकलता है, तो उसकी किरणों का रंग केसरिया होता है।  केसरिया रंग का मतलब है कि आपके जीवन में एक नया सवेरा हो गया है। केसरिया रंग पसन्द करने वाले कल्पनाशील होते हैं।

29 सितंबर (सोमवार) सफेदव्हाइट या ऑफ व्हाइट बेहद ग्रेसफुल दिखता है।  सफेद यानी श्वेत दरअसल कोई रंग ही नहीं है। कह सकते हैं कि अगर कोई रंग नहीं है तो वह श्वेत है, लेकिन साथ ही श्वेत रंग में सभी रंग होते हैं। श्वेत रंग सुख समृद्धि का प्रतीक है, यह मानसिक शांन्ति प्रदान करता है। सफेद रंग पसन्द करने वाले शान्तिप्रिय होते हैं।

30 सितंबर (मंगलवार) लाल: त्योहारों की चमक-दमक और भी बढ़ जाएगी जब आप लाल लहंगा, सूट या साड़ी पहनेंगे। रक्त का रंग लाल होता है। उगते सूरज का रंग भी लाल होता है। मानवीय चेतना में अधिकतम कंपन लाल रंग ही पैदा करता है। जोश और उल्लास का रंग लाल ही है। लाल को गतिशील, ताकतवर और उत्तेजक रंग माना जाता है। लाल रंग पसन्द करने वाला व्यक्ति दृढ़ स्वभाव का होता है।

1 अक्तूबर (बुधवार) नीला : नीला रंग नवरात्र में आपके लुक को स्टाइलिश और सेक्सी बना देगा। नीला रंग सब को शामिल करने का आधार है। भगवान श्री कृष्ण के शरीर का रंग नीला माना जाता है, उनका स्वभाव सभी को साथ लेकर चलने वाला था। नीला रंग शांति और सुकून का परिचायक है। सरल स्वभाव वाले सौम्य व एकान्त प्रिय लोग नीला रंग पसन्द करते हैं। गहरे नीले रंग में तनाव दूर करने की ताकत होती है।

2 अक्तूबर (वीरवार) गुलाबी: गुलाबी रंग फेस्टीव सीजन में हिट है। खूबसूरती और एलीगेंस का प्रतीक है गुलाबी रंग। गुलाबी रंग हमें सुकून देता है तथा परिवारजनों में आत्मीयता बढ़ाता है। गुलाबी रंग भावनात्मक प्यार का सूचक है।

3 अक्तूबर (शुक्रवार) बैंगनीः पर्पल और वॉयलेट जैसे रंग आपको भीड़ में सबसे अलग कर देंगे। यह रंग धर्म और अध्यात्म का प्रतीक है। नाजुक मिजाज, संवेदनशील और भावुक व्यक्ति बैंगनी रंग पसंद करने वाले होते हैं। इसका हल्का शेड मन में ताजगी जगाता है।

No comments:

Post a Comment