स्वास्थ्यवर्धक खजूर
खजूर में पौष्टिक तत्व काफी मात्रा में होते हैं जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। खजूर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, सेलीनियम, विटामिन ए, विटामिन बी5, विटामिन बी3, कॉपर, एंटी ऑक्सीडेंट और पोषण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। शरीर को एक दिन में 20-35 ग्राम डाइटरी फाइबर की जरूरत होती है, जो खजूर खाने से पूरी हो जाती है।
ये हैं फायदे
खजूर के सेवन से गठिया रोग, पेट संबंधी समस्याएं, कब्जियत, कमर दर्द, हार्ट डिजीज़ और थकावट जैसी कई समस्याएं आसानी से दूर होती हैं।
- कैल्श्यिम, से भरपूर खजूर के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
- रक्ताल्पता में इसका नियमित सेवन लाभकारी है। खजूर में मौजूद आयरन खून में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
- इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- मैगनेशियम के कारण खजूर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करता है। दूध में खजूर उबाल कर बच्चों को देने से उन्हें शारीरिक व मानसिक पोषण मिलता है, शरीर सुदृढ़ बनता है।
- खजूर आंतों के हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है, साथ ही ऐसे जीवाणुओं को जन्म देता है जो आंतों को शक्तिशाली और अधिक सक्रिय बनाते हैं।
- खजूर वात, पित्त व कफ इन तीनों दोषों का शामक है।
- खजूर का सेवन सुंदरता में भी वृद्धि करता है। यह बालों को लम्बा, घना और मुलायम बनाता है। त्वचा का रंग साफ करता है।
- खजूर में फ्लोरीन नामक मिनरल होता है जिसके कारण यह दांत का दर्द और उसकी सडऩ को दूर कर सकता है।
- छुहारे व खजूर दिल को शक्ति प्रदान करते हैं, दिल को मजबूत बनाते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल और फैट बिल्कुल नहीं होता। रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खाने से मस्तिष्क व हृदय की पेशियों को ताकत मिलती है।
- डायबिटीज़ के पेशंट्स भी प्रतिदिन 1-2 खजूर का सेवन कर सकते हैं। इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ती। इसके सेवन से ग्लुकोज और फ्रुक्टोज के रूप में नैसर्गिक शुगर हमारे शरीर को मिलती है।
- यदि लो ब्लड प्रैशर हो तो 3-4 खजूरों को गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इन्हें गाय के दूध के साथ उबाल लें। इस दूध को सुबह-शाम पीएं। कुछ ही दिनों में लो ब्लड प्रैशर से छुटकारा मिल जाएगा।
- भूख बढ़ाने के लिए खजूर का गूदा निकाल कर दूध में पकाएं। उसे थोड़ी देर पकने के बाद ठंडा करके पीस लें। यह दूध बहुत पौष्टिक होता है। इससे भूख बढ़ती है और खाना भी पच जाता है।
- कब्ज की पेरशानी है तो रात को सोने से पहले कुछ खजूर पानी में भिगो दें और सुबह उन्हें खा लें या मसलकर इनका शरबत बना लें। फिर इसमें और पानी डालकर गुनगुना गर्म करें। खाली पेट चाय की तरह पी जाएं। कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।
- जो बच्चे रात को सोते हुए बिस्तर गीला करते हों, उन्हें दो छुहारे रात्रि में भिगोकर सुबह दूध में उबाल के दें, यकीनन फायदा होगा।
- सर्दी−जुकाम से परेशान रहते हैं तो एक गिलास दूध में पांच दाने खजूर डालें। पांच दाने काली मिर्च, एक दाना इलायची और उसे अच्छी तरह उबाल कर उसमें एक चम्मच घी डाल कर रात में पी लें। सर्दी-जुकाम बिल्कुल ठीक हो जाएगा। या खजूर को एक गिलास दूध में उबाल कर खा लें फिर ऊपर से वही दूध पीकर मुंह ढंककर सो जाएं।
- दमा की शिकायत है तो दो-दो छुहारे सुबह-शाम चबा-चबा कर खाएं। इससे कफ व सर्दी से मुक्ति मिलती है। खजूर के सेवन से दमे के रोगियों के फेफड़ों से बलगम आसानी से निकल जाता है।
- छुहारे खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द में भी लाभ होता है।
- खजूर उत्तम वीर्यवर्धक है। गाय के घी अथवा बकरी के दूध के साथ लेने से शुक्राणुओं की वृद्धि होती है।
- अगर शीघ्रपतन की समस्या से परेशान हैं तो तीन महीने तक छुहारे का सेवन आपको समस्या से मुक्ति दिला देगा। इसके लिए प्रात: खाली पेट दो छुहारे टोपी समेत दो सप्ताह तक खूब चबा-चबाकर खाएं। तीसरे सप्ताह में तीन छुहारे खाएं और चौथे सप्ताह से 12वें सप्ताह तक चार-चार छुहारों का रोज सेवन करें। इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी ।
सावधानी
आजकल खजूर रासायनिक पदार्थों के द्वारा सुखाया जाता है। ये रसायन शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए इस्तेमाल करने से पहले खजूर को अच्छी तरह धो कर सुखा लें।
यों तो सर्दियों में खजूर का सेवन सबसे ठीक रहता है फिर भी गर्मियों में सूखे खजूरों को भिगोकर खाया जा सकता है। जिस पानी में ये भिगोए गए हों उसे पेय के रूप में लेना उत्तम होता है। भीगा खजूर गर्मी नहीं करता उसे गाय के कच्चे दूध के साथ लिया जा सकता है। परन्तु ध्यान रखें कि इस दूध का सेवन भोजन के साथ न करें अन्यथा अभीष्ट लाभ नहीं मिला पाता।
No comments:
Post a Comment