यूएन स्टडी: एशिया में पुरुष क्यों करते हैं बलात्कार
संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न एजेंसियों ने सर्वेक्षण के लिए जनवरी 2011 से दिसंबर 2012 के बीच एशिया के नौ स्थानों पर 10178 पुरूषों से उनके जीवन के बारे में सवाल किए। उन्होंने इन छह देशों से जानकारी एकत्रित की: बांग्लादेश, चीन, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, पपुआ न्यू गिन्नी और श्रीलंका।
बलात्कार कितना व्यापक है?
प्रश्नावली में ‘रेप’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया था क्योंकि अध्ययनकत्र्ताओं का मानना था कि किसी औरत के साथ जबरदस्ती सेक्स को अधिकतर आदमी रेप नहीं मानते हैं। इसकी बजाय सर्वे में शामिल पुरुषों से पूछा गया कि क्या उन्होंने किसी ऐसी महिला को सेक्स के लिए मजबूर किया है जो उनकी बीवी या गर्लफ्रेंड नहीं थी और जब उसकी सेक्स की इच्छा भी नहीं थी। और क्या उन्होंने किसी ऐसी महिला के साथ सेक्स किया है जिसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी या ड्रग लिए हुए थे और वह इस हाल में नहीं थी कि वह सेक्स के लिए अपनी मर्जी बता सकती।
एशिया के विभिन्न हिस्सों में दस में से एक व्यक्ति ने ऐसी महिला के साथ बलात्कार करने की बात स्वीकार की है जो उसकी साथी नहीं थी और गहन संबंधों में तो बलात्कार का आंकड़ा इससे कहीं अधिक है। बेहद करीबी संबंधों में बलात्कार सर्वाधिक सामान्य बात है जहां एक तिहाई पुरूषों ने अपनी पत्नी या प्रेमिका के साथ बलात्कार की बात स्वीकार की है।
यह है वो आंकड़ा जिन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टनर या नॉन पार्टनर से रेप किया:
बांग्लादेश | 11% |
कम्बोडिया | 20.8% |
चीन | 22.7% |
इंडोनेशिया | 31.9% |
पपुआ न्यू गिनी | 60.7% |
औसत | 24% |
सर्वेक्षण में पाया गया कि अधिकतर देशों में हर पांच में से एक पुरुष बलात्कार का दोषी है, हालांकि पपुआ न्यू गिनी में यह अनुपात आधे से भी अधिक है। इनमें भी नॉन पार्टनर की बजाय पत्नियों के बलात्कार का चलन इन देशों में ज्यादा है।
कब किया पहली बार बलात्कार?
जिन पुरुषों ने नॉन-पार्टनर्स का रेप किया उनमें से आधे से अधिक ने स्वीकार किया कि उन्होंने किशोरावस्था में इसकी शुरुआत की थी। पहली बार जुर्म करने वालों में से अधिकतर की उम्र 15 से 19 साल के बीच थी।
15 साल या कम उम्र | 14.8% |
15-19 साल | 42.7% |
20-29 साल | 35.2% |
30-39 साल | 4.4% |
40 साल से ज्यादा | 2.9% |
अपराध दोहराने की कितनी संभावना है?
काफी ज्यादा। लगभग आधे प्रतिवादियों ने कहा कि उन्होंने अलग-अलग महिलाओं से उनकी मर्जी के बगैर संभोग किया है। जब उनसे पूछा गया कि वे कितनी महिलाओं से रेप कर चुके हैं तो उनका जवाब था:
एक महिला के साथ | 55.4% |
2-3 महिलाओं के साथ | 28.3% |
4-10 महिलाओं के साथ | 12% |
10 या उससे ज्यादा | 4.2% |
सर्वेक्षण के दायरे में आए करीब एक तिहाई पुरूषों ने एक बार बलात्कार किए जाने की बात स्वीकार की है। जिन्होंने बलात्कार की बात स्वीकार की उनमें से आधे से कम ने कहा कि उन्होंने ऐसा एक से अधिक बार किया।
उन्होंने रेप क्यों किया?
पुरूषों को लगता है कि बिना मर्जी के भी महिला के साथ संसर्ग करना उनका अधिकार है। दूसरा सामान्य कारण यह था कि बलात्कार को वे मनोरंजन का साधन मानते हैं, मजे के लिए करते हैं या क्योंकि वे बोर हो चुके हैं। कुछ पुरूषों ने इसलिए बलात्कार किया क्योंकि वे महिला को सजा देना चाहते थे या वे उससे खफा थे।
शराब पीने के बाद | 27% |
सजा देने के लिए | 37.9% |
मनोरंजन के लिए | 58.7% |
सेक्स को अधिकार मानते हैं | 73.3% |
रेप के क्या परिणाम हैं?
जेल की सजा बहुत कम पुरुषों को हुई। एक-चौथाई से भी कम बलात्कार के दोषियों को जेल की सजा हुई। आधे से कुछ ही अधिक यानी 55 फीसदी दोषियों को अपराध बोध हुआ। स्टडी में पाया गया:
55.2 ने कहा कि उन्हें अपराध बोध हुआ।
35.7 ने कहा कि उन्हें दोस्तों या परिवार ने सजा दी।
32.5 ने कहा कि वे गिरफ्तार हुए।
22.9 ने कहा कि वे जेल भेजे गए।
बलात्कार का अपराध दोहराने वालों की पृष्ठभूमि क्या थी?
सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आयी कि जिन पुरूषों ने खुद बचपन में हिंसा झेली, विशेष रूप से बचपन में यौन प्रताडऩा सही या जिन्हें बचपन में नजरअंदाज किया गया, उनके बलात्कार में शामिल होने की आशंका अधिक थी। सर्वे में यह भी पाया गया कि जो पुरुष गरीब थे या जिन्होंने हाई स्कूल तक शिक्षा हासिल नहीं की थी वे इस संगीन अपराध में शामिल हुए।
हाई स्कूल से कम शिक्षित | 50% |
कभी शादी या सहवास नहीं किया | 74.8% |
बचपन में यौन प्रताडऩा सही | 60.5% |
पिता की गैरमौजूदगी | 43.1% |
No comments:
Post a Comment