दिवाली पर आप भी गिराएं बिजलियां
दिवाली को अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और अगर आप अभी भी यह डिसाइड नहीं कर पाईं हैं कि क्या पहनें और क्या नहीं, तो आपको बिलकुल भी देर नहीं करनी चाहिए और शॉपिंग के लिए निकल पड़ना चाहिए। यह एक दिन का त्योहार है लेकिन हर महिला के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इसलिए आप कुछ भी ऐसे ही उठाकर नहीं पहन सकती, इस बार आपका आउटफिट कुछ खास होना चाहिए। इस टाइम को रॉकिंग बनाइए, न्यू लुक्स ट्राई कीजिए, क्योंकि यह मौका है खुद पर एक्सपेरिमेंट करने का। तभी तो आपकी सहेलियां भी आपको देख कर कितनी भी ईर्ष्या करें, लेकिन आपकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगी।
जब बात फ़ैशन की हो तो बॉलीवुड को आप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती हैं। स्टाइल, अदा और नए फैशन ट्रेंड्स बनाने में ये ही स्टाइल आइकॉन हैं। ये हमारे लिए फ़ैशन इन्सपिरेशन बन गई हैं। महिलाएं इन्हें ही फॉलो करती हैं और सभी उनकी ही स्टाइल के कायल हैं। आप भी उनकी स्टाइल ट्रिक्स को अपने तरीके से अपनाकर फैशन की दुनिया में छा सकती हैं। तो फिर जल्दी से शॉपिंग कीजिए, खुद को संवारिए, कॉन्फीडेंस को बढ़ाइए औऱ फिर देखिए दिवाली के दिन आपके हुस्न का जादू उनकी आंखों में कैसी प्यार भरी बेचैनी पैदा करता है। तो तैयार हैं न आप सबकी वाह-वाही बटोरने के लिए..
समझ नहीं आता कि क्या पहनें?
अधिकतर देखा गया है कि महिलाओं को मार्किट में जाने के बाद समझ में नहीं आता है कि वे किस कलर की ड्रेस खरीदें जो उन पर डीसेंट भी लगे और स्टाइलिश भी। ब्लैक को क्लासिक से रीलेट करते हैं वैसे ही लाल को सेक्सी कलर माना जाता है। वेडिंग कलर माना जाना वाला रेड कलर अब एवरग्रीन के रूप में पहना जा रहा है।
जब आपको लाजवाब लगना हो तो लाल आपको कभी निराश नहीं करेगा। रेड कलर के कपड़े पहनने से लुक पर काफी असर पड़ता है। रेड कलर फैमिली के किसी भी शेड के ड्रेस पहनने से स्किन कॉम्प्लेक्शन भी ब्राइट हो जाता है। इसमें आप स्लिम भी दिखती हैं। इनोवेटिव के साथ ही यह डिसेंट लुक देता है। रेड कलर कई शेड्स में मौजूद है, जिसे पसंद व स्किन टोन के अनुसार सलेक्ट किया जा सकता है। रेड कलर फैमिली में चेरी, मैजेंटा, वाइन, ऑरेंज, मरुन शामिल है। रेड कलर मैचिंग या कंट्रास में डिफरेंट लुक देता है। मसलन रेड एंड व्हाइट, ब्लैक एंड रेड, हाफ व्हाइट एंड रेड का कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट माना जाता है।
इंडियन वियर है लाजवाब
फंक्शंस और फेस्टिव मूड में आउटफिट बहुत मैटर करता है। इसी से आपकी लुक्स फेस्टिव बनती है। इसीलिए हम सलाह देंगे कि आप वो ड्रेस चुनें जो ट्रेडिशनल हो। हिंदुस्तानी वुमेन पर इंडियन वियर सबसे ज़्यादा फबता है। यह एकदम से आपके आम से दिखने वाले लुक को ग्लैम लुक में बदल देता है। यह आपके सबसे बेहतरीन फीचर्स को हाइलाइट करके आपको गॉर्ज्यिस दिखाता है। एक स्मार्ट फिटिड अनारकली सूट, मैक्सी गाउन, ट्रैडिशनल सूट या साड़ी पहनें।
एलिगेंस और ग्रेस से भरी साड़ी किसी भी ओकेज़न में रौनक ला सकती है। साड़ी पहननी है तो आप धोती स्टाइल साड़ी ट्राई कर सकती हैं। सूट पहन रही हैं तो दुपट्टा जुदा अंदाज में टक करें। अनाकली के साथ आप लेटेस्ट ट्रेंड ‘फ्लोरल्स’ का एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। फ्लोरल अनारकली आपको एकदम अलग लुक देगा। मैक्सी गाउन पहन रही हैं तो ट्रेडिशनल इंडियन स्टाइल का एम्ब्रॉयडरी वाला पहनें, यह आप पर बहुत खिलेगा।तो बस तैयार हैं आप करवाचौथ के लिए स्टाइलिश अंदाज़ में। अब आइने में निहारें खुद की खूबसूरती। ध्यान रखें, कहीं खुद की ही नज़र न लग जाए।
मेकअप का जादू
सेक्सी दिखना अच्छा है लेकिन दिवाली एक ट्रेडिशनल इवेंट है तो अपने लुक को मेकअप से बैलेंस टच दें।अगर आपने अभी तक स्मोकी आई लुक ट्राई नही किया है तो यह उसके लिए बेस्ट टाइम है। दिवाली में स्मोकी आई लुक आपको गॉर्जियस और पर्फैक्ट बना देगा। इसके साथ न्यूड लिपस्टिक और थोड़ा-सा ब्लश का टच ट्राई करें। यह आपकी आंखों को हाइलाइट करेगा। आपका मेकअप थोपा हुआ नहीं लगेगा, बल्कि आपको एक सेक्सी ग्लैमरस लुक देगा। इस लुक का प्रभाव कातिलाना होता है। मतलब आप बिजलियां गिराने की तैयारी में हैं।
-मीनाक्षी गांधी
पार्टी स्टाइल
ReplyDeleteमाना और देखा भी जाता हैं की काला रंग जो हैं वो गर्मियों में बॉडी की हीट को और बढ़ा देता हैं और ऐसा सच भी हैं। लेकिन आप कभी कबार ब्लैक रंग को नाईट पार्टीज में पहन कर अपने आपको बोल्ड लुक दे सकती हैं। ताजा हिंदी खबरो के लिए क्लिक करे समाचर जगत