Tuesday, November 3, 2015

कुछ टिप्स जिससे आपको मिलेगा मेहंदी का गहरा रंग

मेहंदी के रंग में बसा प्यार का रंग

 
1. मेहंदी लगवाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोएं और इन पर मेहंदी का तेल (सिट्रोनेला ऑयल) लगाएं।
2. मेहंदी को धोने की जल्दबाजी न करें। हाथों पर कम से कम 4 घंटों तक मेहंदी लगी रहने दें।
 
3. सूखने के बाद इसे खुरच कर हटाएं। इसके बाद लगभग 24 घंटों तक पानी से दूर रहें जिससे मेहंदी ऑक्सीडाइस होकर हल्के ऑरेंज से मरून और फिर गहरे भूरे रंग में बदल जाएगी।
 
4. मेहंदी हटाने के बाद इस पर सरसों का तेल लगाएं. आप इस पर आयोडेक्स, टाइगर बाम, विक्स या तिल का तेल भी लगा सकती हैं ये बाम और तेल आपके हाथों को गर्मी देते हैं, जिससे मेहंदी का अच्छा रंग चढ़े
 
5. मेहंदी अच्छी रचे इसके लिए मेहंदी के घोल में लौंग का तेल मिलाया जाता है। अच्छा तरीका है। मेहंदी हटाने के बाद गर्म तवे पर कुछ लौंग डालकर आप अपने हाथों को इनका धुंआ भी दे सकती हैं ।

6. मेहंदी सूखने के बाद नींबू-चीनी का घोल लगाएं, इससे मेहंदी सूख कर गिरती नहीं है।

7. मेहंदी पर एक पतली परत फाउंडेशन की लगाने से कुछ घंटों में इसका रंग गहरा हो जाता है। इसके पीछे का लॉजिक यह हो सकता है कि फाउंडेशन हाथों की गर्मी के साथ मिलकर ऑक्सीडाइस होकर मेहंदी को गहरा रंग देता है।
 
8. अगर आपने सर्दियों में मेहंदी लगवाई है तो अपने हाथों को किसी गर्म रजाई या कंबल से ढक लें और सुबह तक इसकी गर्मी से मेहंदी का अच्छा रंग चढ़ जाएगा।
 
9. अगर किन्ही वजहों से आपकी मेहंदी का रंग अच्छा नहीं आया है तो परेशान न  हों। अपने हाथों पर एक पतली परत भीगे हुए चूने की लगा लें। यह एक प्रोफेशनल ट्रिक है, पर यह तभी काम करेगा अगर आपने अपने हाथों पर पानी नहीं डाला होगा।
 
10. अगर आप कोई नया मेहंदी आर्टिस्ट बुक कर रही हैं तो उसकी क्वालिटी पहले ही परख लें। पैच टेस्ट करें। अगर इसका रंग जल्दी (8 घंटों के अंदर) ही गहरा हो जाता है तो इसका मतलब इसमें केमिकल्स हैं। शुद्ध मेहंदी का घोल गहरे हरे रंग का होता हैं वहीं केमिकल्स के साथ इसका रंग काला लगने लगता है।

No comments:

Post a Comment