Showing posts with label meenakshi gandhi. Show all posts
Showing posts with label meenakshi gandhi. Show all posts

Monday, June 19, 2017

इन 5 एथनिक फैशन ट्रेंड्स को जरूर करें ट्राई ...

एलिगेंट एंड ग्रेसफुल एथनिक वियर से पाएं ग्लैमरस लुक

भारतीय संस्कृति में लाल रंग शुभ माना जाता है। लाल रंग ग्लैमरस लुक देता है, हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है और एलिगेंट लुक भी देता है। शादी या फंक्शन में रेड कलर में बहुत से एथनिक वियर आप कैरी कर सकती हैं:

क्रॉप टॉप और एथनिक स्कर्ट: 

यह आउटफिट आजकल फैशन ट्रेंड में है। अगर आप किसी शादी या फंक्शन में जाने की तैयारी कर रही हैं तो इस बार अपने लिए क्रॉप टॉप के साथ लहंगा कट स्कर्ट ट्राई करें। एलिगेंस और ग्रेस से भरी यह ड्रेस आपकी सुंदरता में निखार लाएगी। यकीन मानिए, आपकी तारीफों का अम्बार लग जाएगा।

यह फैशन ट्रेंड काफी सहज है। अगर आप हैवी लहंगा नहीं कैरी करना चाहती हैं, तो इस स्टाइल को कैरी कर सकती हैं। रेड क्रॉप टॉप और एथनिक स्कर्ट आपको फंक्शन में सबसे अलग लुक देगा। रेड कलर हर स्किन टोन को सूट करता है। आप चाहें तो किसी पार्टी में प्रिंटिड स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। ख्याल रखें आपके टॉप या स्कर्ट में से कोई एक ही भड़कीला हो। अगर आपको अपना वज़न छुपाना है, तो प्लेन क्रॉप टॉप के साथ गहरे रंग की हेवी डिजाइन वाली स्ट्रेट-कट लॉन्ग स्कर्ट पहनें।

साड़ी: 

फंक्शंस और वेडिंग्स में आउटफिट बहुत मैटर करता है। एेसे मौकों पर एथनिक वियर ही अच्छे लगते हैं और इनमें भी बेस्ट है साड़ी। यह कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। साड़ी सभी पर खूब फबती भी है। साड़ी का ग्लैमर कभी कम नहीं हुआ। यह ट्रडिशनल के साथ नए लुक में भी सामने आ रही है। बस साड़ी पहनने का हल्का-सा अंदाज बदलने से ही एक नया स्टाइल पा सकते हैं।

साड़ी सबसे वर्सटाइल है। स्टाइलिश और एथनिक दोनों ही तरह के लुक देने के लिए यह सबसे बेस्ट अॉप्शन है। यह फॉर्मल होने के साथ-साथ आपकी लुक को भी स्पैशल बनाती है। रेड कलर की साड़ी में आप बेहद आकर्षक नजर आएंगी। यह एकदम से आपके आम से दिखने वाले लुक को ग्लैम लुक में बदल देगी। स्टेटमेंट नेकपीस के साथ लुक को तैयार करें। चमकीले बड़े ईयरिंग्स भी इस लुक पर जंचेंगे।

एथनिक गाउन:  

एथनिक गाउन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। शादी और फंक्शंस में इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इन दिनों हैवी गाउन के साथ दुपट्टा कैरी करने का ट्रेंड काफी पॉपुलर है। बॉडी फिटेड गाउन आपको मॉडर्न लुक देता है, वहीं मैचिंग दुपट्टा आपको ट्रडिशनल के साथ एलिगेंट लुक भी देता है। इसे पहनने के बाद आपका का लुक काफी स्टाइलिश दिखता है। रेड कलर का एथनिक गाउन आपको रॉयल लुक देगा।

अगर आप साड़ी लुक चाहती हैं तो इसमें फ्यूजन का तड़का लगाएं। साड़ी गाउन इन दिनों काफी स्टाइलिश होता जा रहा है और नया पार्टी ट्रेंड बना हुआ है। यह साड़ी का सबसे हटकर और सबसे स्टाइलिश दिखने वाला मॉडर्न अवतार है, जो आपकी परंपरा को भी बनाए रखने में मदद करता है। सेलेब्स में भी यह ट्रेंड काफी पॉप्यूलर है। इसमें पैचवर्क, सिक्विन, जरदोजी, सिल्वर और स्टोन वर्क भी खासे ट्रेंड में हैं।

अनारकली: 

हमेशा कहा जाता है कि फैशन वक्त के साथ बदलता रहता है, लेकिन आज हम एक ऐसे फैशन ट्रेंड की बात करेंगे, जो बदलते वक्त के साथ आगे बढ़ता गया और आज भी हमारे पसंदीदा परिधानों की सूची में शामिल है। अनारकली सूट में समय के साथ-साथ कई नए प्रयोग हो रहे हैं, जो इसे और दिलकश बना रहे हैं।

वेडिंग या फंक्शन पर जा रहे हैं तो स्टनिंग रेड अनारकली सूट आपकी लुक को एनरिच करेगा। यह पहना हुआ बेहद खूबसूरत लगता है। हैवी एम्बेलिश्ड फ्लोर लैंथ  अनारकली फैशन में है। आप चाहे मोटी हैं या फिर पतली, अनारकली सूट हर किसी पर अच्छा लगता है। अपनी खुशी को इस बार आप ब्राइट रेड कलर से एक्सप्रेस करें।

शरारा: 

शरारा एक एथनिक वियर है जो अब डिफरेंट फैशन शोज़ के कारण फैशन स्टाइल बन गया है। लहंगे जैसा दिखने के बावजूद शरारे और लहंगे में एक बेसिक डिफरेंस है। लहंगा, लांग स्कर्ट की तरह एक पायंचे की वेस्ट टू बाटम घेरदार ड्रेस होती है, जबकि शरारे में दो पायंचे होते हैं और यह वेस्ट से नी तक फिट और नी से बाटम तक खूब घेर वाले होते हैं।

अपनी च्वाइस के हिसाब से आप शरारे के साथ कुर्ती को स्टाइलिश बनवा सकती हैं। आप चाहें कुर्ती शार्ट रख सकती हैं या फिर लांग। वैसे एथनिक शरारा हमेशा लांग कुर्ती के साथ ही पहना जाता था। तो क्यों ना इस बार फंक्शन पर आप भी एक प्यारी सी शरारे कुर्ती वाली ट्रेंडी ड्रेस ट्राई करें। क्लासी लुक के लिए आप ब्राइट रेड शरारा कैरी करें। इसमें बहुत डिफरेंट भी लगेंगी।

Saturday, June 3, 2017

सेकेंड हैंड स्मोकिंग भी है बेहद खतरनाक

स्मोकिंग छोड़ो, ज़िंदगी चुनो

जिन घरों में धूम्रपान किया जाता है, उन घरों के बच्चे तंबाकू के धुएं में ही सांस लेते हुए बड़े होते हैं और न चाहते हुए भी उन्हें 'धूम्रपान' की ज्यादतियों के शिकार होना पड़ता है। बच्चों में यह समस्या इसलिए और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि उनका विकास हो रहा होता है। पेसिव स्मोकिंग या सेकेंड हैंड स्मोकिंग भी बेहद खतरनाक है। सेकेंड हैंड स्मोकिंग के कारण हर साल अस्थमा के नए बाल रोगियों की संख्या बढ़ रही है। धूम्रपान का धुआं बच्चों में निमोनिया या पल्मोनरी ब्रोंकाइटिस अर्थात् सांस के साथ उठने वाली खांसी की समस्या पैदा कर रहा है। विकासशील देशों में हर साल 8 हज़ार बच्चों की मौत अभिभावकों द्वारा किए जाने वाले धूम्रपान के कारण होती है। 

31 मई को दुनियाभर में नो टोबैको डे के तौर पर मनाया जाता है। तम्बाकू से संबंधित बीमारियों की वजह से हर साल क़रीब 50 लाख लोगों की मौत हो रही है, जिनमें लगभग 15 लाख महिलाएं शामिल हैं। यदि इस समस्या को नियंत्रित करने की दिशा में कोई प्रभावी क़दम नहीं उठाया गया तो वर्ष 2030 में धूम्रपान के सेवन से मरने वाले व्यक्तियों की संख्या प्रतिवर्ष 80 लाख से अधिक हो जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में क़रीब 25 करोड़ लोग गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, हुक्का आदि के ज़रिये तम्बाकू का सेवन करते हैं।

आंकड़ों की मानें तो पूरे भारत में 10 फ़ीसदी महिलाएं विभिन्न रूपों में तंबाकू का सेवन कर रही हैं। शहरी क्षेत्रों की 6 फ़ीसदी और ग्रामीण इलाकों की 12 फ़ीसदी महिलाएं तम्बाकू का सेवन करती हैं। 151 देशों में किए गए सर्वे के मुताबिक़ लड़कियों में तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति लड़कों के मुक़ाबले ज़्यादा तेज़ी से बढ़ रही है। गर्भधारण की अवधि में सिगरेट या बीड़ी पीने वाली महिलाओं को कम वजन के बच्चे पैदा होते हैं। ऐसे बच्चों की रोग प्रतिरोधक शक्ति कम होती है और वे जल्दी किसी बीमारी से घिर जाते हैं। ऐसे बच्चों को दिमागी लकवे की शिकायत हो सकती है साथ ही सीखने में असमर्थता की भी समस्या होती है। 

एक अध्ययन के अनुसार 91 प्रतिशत मुंह के कैंसर तम्बाकू से ही होते हैं। दिन में 20 सिगरेट पीने से महिलाओं में हार्ट अटैक का ख़तरा 6 गुना और पुरुषों में 3 गुना बढ़ जाता है। पहली बार हार्ट अटैक के लिए 36 फ़ीसदी मरीज़ों में स्मोकिंग ही ज़िम्मेदार होती है। ऐसे हार्ट पेशंट्स जो लगातार स्मोकिंग करते हैं उनमें दूसरे हार्ट अटैक का ख़तरा ज़्यादा रहता है साथ ही अकस्मात मौत का ख़तरा भी बढ़ जाता है। 

धूम्रपान हानिकारक है, यह बात हरकोई जानता है, इसके चलते कई व्यक्ति इस आदत से छुटकारा भी पाना चाहते हैं, लेकिन धूम्रपान बंद करने पर विद्ड्रॉल सिम्पटम होते हैं। ये लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं। आम तौर पर देखे जाने वाले लक्षण हैं: नींद आने में दिक्कत, चिड़चिड़ापन, थकान, बेचैनी, मूड अजीब होना, अवसाद, एकाग्रता में दिक्कत, भूख कम या ज्यादा लगना, चक्कर आना, वजन बढ़ना, इत्यादि। धूम्रपान छोड़ने के दो-तीन हफ्ते तक ये लक्षण तीव्र होते हैं जिससे छोड़ने के इरादे पर कायम रहना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए आप किसी अच्छे काउंसलर और डॉक्टर की मदद ले सकते हैं।

Wednesday, May 24, 2017

फैशन आइकॉन हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रिंयका चोपड़ा से जानिए उनकी खूबसूरती का क्या है राज़


प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के दीवाने लड़के ही नहीं, लड़कियां भी हैं। वह उनके लिए फैशन आइकॉन हैं। हर कोई जानना चाहता है पीसी की सुंदरता का राज़, तो आइए आज हम प्रियंका से ही जानते हैं कि उनकी खूबसूरती का राज़ क्या है...

 प्रियंका कहती हैं, 'क्लीन एंड क्लीयर स्किन के लिए मैं घर का बना हुआ योगर्ट फेशियल इस्तेमाल करती हूं। योगर्ट और ओटमील को बराबर मात्रा में मिक्स करके स्किन पर लगाती हूं और फिर आधे घंटे के बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लेती हूं। योगर्ट से स्किन में चमक आती है और डलनेस खतम हो जाती है।'

प्रियंका कहती हैं, 'मैं इतना ज्यादा बिजी रहती हूं कि हेयर सैलून जाकर अपने बालों की देखभाल पर घंटों बिता सकूं, ऐसा संभव नहीं है। मैं रोज़ाना अपने बालों को शैंपू करती हूं और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हूं ताकि ये मजबूत बने रहें। हैल्दी हेयर आपकी पर्सनेलिटी को एन्हांस करते हैं।'

प्रियंका खुद को फिट एंड स्लिम रखने के लिए एक सट्रिक्ट रूटीन फॉलो करती हैं। प्रियंका कहती हैं कि वह योगाभ्‍यास करती हैं। लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करती हैं और ड्राइविंग की जगह वॉक करना पसंद करती हैंI वह कहती हैं, 'मैं रोज़ाना जिम भी जाना चाहती हूं लेकिन 15 घंटे काम करने के बाद थक जाती हूं।सच कहूं तो वर्कआउट तभी करती हूं जब मुझे इसकी जरूरत होती है।'

प्रियंका खुद को इस मामले में लकी मानती हैं कि उनका वज़न जल्दी नहीं बढ़ता। वह कहती हैं, 'मैं पंजाबी हूं और खाने की बेहद शौकीन। मैं खूब जमकर खाती हूं।' लेकिन वह हैल्दी खाना खाती हैं, जिसमें रोटी, चावल, दाल, सब्‍ज़ी, सूप, सलाद, और फल शामिल होते हैं। प्रिंयका कहती हैं, 'चूंकि मैं चाह कर भी रोज़ाना 8 घंटे की नींद नहीं ले पाती, इसलिए पानी मैं खूब पीती हूं, इससे स्किन मॉइश्चराइज़्ड रहती है।'

अपने पिता की ही तरह प्रिंयका को भी म्यूज़िक का शौक है। वह कहती हैं कि जब भी मुझे तनाव महसूस होता है या मूड खराब होता है, तब म्यूजिक मुझे डी-स्ट्रैस करवाता है। रिलैक्स होने के लिए लॉन्‍ग ड्राइव पर चली जाती हूं या सो जाती हूं। छुट्टी के दिन घर पर रहना, परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना और मूवी देखना भी मुझे खुशी देता है।

Saturday, May 13, 2017

मदर्स डे: भगवान का दूसरा नाम ‘मां’

मदर्स डे: भगवान का दूसरा नाम ‘मां’

‘उसको नहीं देखा हमने कभी, पर उसकी जरूरत क्या होगी,
ए मां तेरी सूरत से अलग भगवान की मूरत क्या होगी’



कहते हैं ईश्वर सभी जगह उपस्थित नहीं रह सकता इसीलिए उसने धरती पर मां को भेजा जो हर मुश्किल की घड़ी में हमारे साथ रहती है। ऐसी ही माताओं को समर्पित है मदर्स डे, हालांकि मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक दिन तो क्या एक सदी भी कम है। उन्हें हर पल यह अहसास दिलाएं कि वह हमारे जीवन में बेहद सम्माननीय हैं, बेहद खास हैं।

मां के स्नेह भरे अहसास के इज़हार के लिए आपने भी यकीनन उनके लिए कुछ स्पेशल प्लान किया होगा, अगर नहीं किया, तो अभी कर लें। मां कभी अपने बच्चों से अपने प्यार के बदले किसी भी चीज़ की ख्वाहिश नहीं रखती, लेकिन अपने प्यार और उनके प्रति अपने अहसास को अभिवयक्त करने के लिए आप मदर्स डे पर अपनी मां को कोई ऐसा गिफ्ट दें जिसे कभी भुलाया न जा सके।

स्पेशल ट्रीटमेंट दें

आज उन्हें किसी रानी-महारानी जैसे फील करवाएं। वह जो भी चाहें या कहें उसे बस तुरंत कर दो। मां को उनकी पसंद चीजों जैसे परफ्यूम, साड़ी, सूट, गोल्ड या डायमंड ज्यूलरी, मनपसंद चॉकलेट्स, फूल इत्यादि से सजी बास्केट भी गिफ्ट कर सकते हैं।

खुद खिलाएं खाना

मदर्स डे पर उन्हें थोड़ा देर तक सोने दें और किचन व घर के कामों से उन्हें पूरी तरह आराम दे दें। अगर आपको अपनी मां की मनपसंद डिश बनानी आती है, तो आप उन्हें इसे बनाकर अपने हाथों से खिला सकते हैं, जैसे बचपन में मां आपको खिलाया करती थीं। अगर खाना बनाना नहीं आता, तो कहीं किसी रेस्तरां में ले जाकर भी आप उनको उनकी पसंद की लजीज डिशेज टेस्ट करवा सकते हैं।

पूरा दिन साथ बिताएं

मां के साथ आज पूरा दिन बिताएं और अपने बचपन की मीठी यादें उनके साथ ताजा करें। बचपन में मां के साथ जो इनडोर गेम्स खेलते थे, आज वो दोबारा वैसे ही चीटिंग करते हुए खेलें। उनसे उनके बचपन की कुछ ऐसी बातें बताने को कहें जो उन्हें आज भी रोमांचित करती हैं। आपके साथ अपने बचपन की बातें शेयर करके वो भी अपने बचपन की खूबसूरत दुनिया में खो जाएंगी। ऐसे में उनके चेहरे पर जो खुशी की चमक होगी, वह  मदर्स डे का बेहतरीन गिफ्ट होगी।

डे आऊट प्लान करें

जो माएं सारा दिन घर पर ही रहती हैं, इस स्पेशल दिन उन्हें बाहर ले जाएं। उनके फेवरिट सैलून में स्पा की अपॉयंटमेंट ले सकते हैं। वहां आप बता दें कि आपकी मां को खूब पैंपर करें। मां को लंच पर ले जाएं और वहां उनकी खास सहेलियों को भी इन्वाइट करें। आप उन्हें शॉपिंग पर भी ले जा सकते हैं। फिल्म देखने का प्रोग्राम भी उन्हें अच्छा लगेगा।

लिख कर करें प्यार का इजहार

एक खत में लिखें कि आप अपनी मां से इतना प्यार क्यों करते हैं। खत में उन बातों का जिक्र भी जरूर करें जिनके लिए आप उनके शुक्रगुजार हैं। ग्रीटिंग कार्ड्स और उनकी तस्वीरों वाले मग भी गिफ्ट कर सकते हैं। उनके मनपसंद गानों को एक सीडी में रिकॉर्ड करके उन्हें गीतों का तोहफा दे सकते हैं। अपनी और मां की कुछ चुनिंदा तस्वीरों का कोलार्ज बनाकर भी मां को एक ममताभरा तोहफा दे सकते हैं।

अपने बच्चों को भी साथ ले जाएं

शादीशुदा लड़कियां शादी के बाद अपनी मां को ही सबसे ज्यादा मिस करती हैं। मां की याद अक्सर उन्हें रूला जाती है। अगर आप भी शादीशुदा हैं तो मदर्स डे पर अपने बच्चों को भी साथ लेकर जाएं, ताकि नाती/नातिन का सुख भी उन्हें मिल सके। मां के चेहरे पर खुशी देखकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। अगर मां के पास जाना संभव न हो तो  वीडियो कॉल कर लें।
  • मीनाक्षी गांधी

‘मदर्स डे’ यानी मां को थैंक्स कहने का दिन

‘मदर्स डे’ यानी मां को थैंक्स कहने का दिन


मदर्स डे हमारी संस्कृति का हिस्सा तो नहीं है क्योंकि हमारे यहां तो मां को वो जगह दी जाती रही है जो भगवान से भी ऊपर है। मां के प्यार और उसके अहसास को किसी खास दिन से बांधा नहीं जा सकता है, लेकिन हमारे देश में भी पश्चिमी देशों का असर बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते युवा मदर्स डे पर अपनी मां को अपने प्यार का अहसास करवाना नहीं भूलते।

कुछ साल पहले तक 'मदर्स डे' भारतीयों के लिए कोई खास अर्थ नहीं रखता था क्योंकि हमारे यहां संयुक्त परिवार थे। जब हमारे माता-पिता अधिकतर हमारे साथ ही रहा करते थे,  तो ऐसे में भला हमें क्या आवश्यकता होती साल में एक दिन मां या पिता को समर्पित करने की। लेकिन आजकल बहुत से बच्चों को  पढ़ाई या नौकरी के लिए मां से दूर रहना पड़ रहा है। किसी भी बच्चे के लिए अपनी मां के प्यार और दुलार को नजरअंदाज कर पाना आसान नहीं है, इसलिए कम से कम मदर्स डे को ही वे मां के लिए खास बनाना चाहते हैं।

रविवार को ‘मदर्स डे’ है। मदर्स डे यानी एक ऐसा दिन जब मां को यह अहसास कराया जाएगा कि हम उनसे कितना प्यार करते हैं। मां के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने का इससे बेहतर अवसर और क्या हो सकता है। अमेरिका में पीएचडी कर रहे रौनक महेश्वरी कहते हैं कि दूर रह कर मां के प्यार और उनके बनाए खाने को बहुत ज्यादा मिस करता हूं, हालांकि उनसे रोज़ाना वीडियो चैट और वीडियो कॉलिंग करता हूं, लेकिन इससे उनके दुलार और प्यार की कमी पूरी नहीं होती। इस बार मदर्स डे पर मैं उनका पसंदीदा खाना खुद बनाऊंगा और फिर वीडियो कॉल करके उनके साथ खाऊंगा। जानता हूं कि यह हम दोनों के लिए बेहद भावुक पल होंगे।

काफी सालों तक घर से बाहर नौकरी करने वाले अनूप लूथरा की ट्रांसफर मई में उनके अपने शहर चंडीगढ़ में हो गई है। उम्र चाहे उनकी 45 को पार कर चुकी है, पर हर बच्चे के लिए उसकी मां लाइफलाइन होती है। अनूप कहते हैं कि जब भी कभी घर आता था तो मां से अपनी पसंद का खाना बनवा कर खाता था। इस बार बहुत बरसों के बाद यह दिन मां के साथ बिता रहा हूं। पिता जी की मृत्यु के बाद मां काफी सालों से अकेली रह रही हैं। इस संडे पूरा दिन हम मां-बेटा एंजॉय करेंगे, और बचपन की यादों को ताजा करेंगे।

शालिनी सोनी चौहान जो अब खुद दो बेटियों की मां है, अपनी मां को अपना आइडियल मानती है। वह कहती हैं, ‘कौन-सी ऐसी चीज है जो यहां नहीं मिलती, सब कुछ मिल जाता है पर दुबारा मां नहीं मिलती। मेरी मम्मी मेरी बेस्ट फ्रेंड भी है। मैं अपनी हर बात मम्मी के साथ शेयर करती हूं। मां ने मुझे हर परिस्थिति में खुश रहना सिखाया है। हर गम को हंसते-हंसते सहना सिखाया है। मैं हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट करती हूं। इस बार भी मैंने मम्मी के लिए कुछ सरप्राइज प्लान किया है, जिसे मैं अभी आपको नहीं बता सकती।’

  • मीनाक्षी गांधी

माई मॉम माई बेस्ट फ्रेंड

माई मॉम माई बेस्ट फ्रेंड

लड़कियां अपनी मां से बेहद प्रभावित होती हैं। उनके लिए उनकी मां की अहमियत दुनिया में सबसे अधिक होती है। मां ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा और पथप्रदर्शक होती है। वह अपनी कामयाबी का सारा श्रेय मां को ही देती हैं। मां का नाम सुनकर शादीशुदा लड़कियों के चेहरे पर बिखरी खूबसूरत मुस्कान को सभी ने महसूस किया होगा। अपनी मां के साथ कुछ पल बिताने की चाहत और खुद मां होने के कारण बच्चों की जिम्मेदारियों का अहसास, हर शादीशुदा लड़की की ज़िंदगी में यह जदोजहद चलती रहती है।

शादी के बाद कनाडा में सैटल हो चुकी तरुणदीप अपनी मां कुलवंत के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात करते हुए काफी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया, ‘पापा की जब डेथ हुई, तब मैं बहुत छोटी थी। मेरी मां मेरा भगवान है, जो सुकून मुझे  उनके साथ रहने पर महसूस होता है वह और कहीं नहीं मिलता।’ मां से मिलने की ख्वाहिश ऐसी कि पंख होते तो तुरंत उड़ कर मां के पास आ जाती। शादी के बाद विदेश में बस चुकी सभी बेटियों की लगभग ऐसी ही इच्छा है।

सीमा वत्स की दो बेटियां हैं, एक की शादी देश में ही हुई है और दूसरी बेटी अॉस्ट्रेलिया में है। एक बेटी से मिलना-जुलना तो हो जाता है लेकिन विदेश में रहने वाली बेटी से मिले काफी वक्त निकल जाता है। विदेश के बिज़ी लाइफ स्टाइल के चलते अब वह अपने पति के साथ अॉस्ट्रेलिया गई हुई हैं। सीमा कहती हैं कि बेटियां साथ हों तो हर दिन मदर्स डे है, लेकिन इस बार यह दिन जरूर खास बन गया है क्योंकि अॉस्ट्रेलिया में मदर्स डे खूब जोर शोर से मनाया जाता है और इस बार वह भी इस पाश्चात्य त्योहार को इंजॉय करेंगे।

सर्बजीत संधु अपनी बेटी इरा से मिलने अमेरिका गई हुई हैं। सर्बजीत कहती हैं कि अपनी बेटी को पालने का अहसास जितना सुखद था उससे भी ज्यादा मज़ा उन्हें अपने ग्रैंड चिल्ड्रंस की परवरिश में आता है। मां के रहते दो बच्चों की मां उनकी बेटी इरा भी निश्चिंत रहती है। वह कहती हैं, ‘मां के बगैर मैं कुछ भी नहीं हूं। जब मैं घर जाती हूं अगर मां नहीं दिखतीं तो बेचैनी-सी लगी रहती है, मां के आते ही सब दुःख, थकान गायब हो जाती है।काम से जब थकी हुई घर लौटती हूं तो मां की गोद में सिर रखते ही सारी थकान मिट जाती है। शादी के बाद भी मां का साथ मिलना, यह भगवान के आशीर्वाद जैसा है। मदर्स डे पर मां, मैं और मेरी बेटी पूरा दिन साथ सपेंड करेंगे। मेरी बेटी ने मां के लिए ‘बंच अॉफ लैटर्स’ बनाया है जिसमें उसने उन सब बातों का जिक्र किया है, जिनसे प्रेरणा लेकर उसने अपनी ज़िंदगी को और बेहतर बनाया है।’

  • मीनाक्षी गांधी

Saturday, March 11, 2017




रंगों की गीतमाला


बालम पिचकारी जो तूने मुझे मारी 
तो सीधी साधी छोरी शराबी हो गयी

हां जीन्स पहन के जो तूने मारा ठुमका
तो लट्टू पड़ोसन की भाभी हो गयी

बिना रंग और भांग के तो होली होती ही नहीं और जब होली के जोश, उमंग, हुड़दंग और अबीर-गुलाल में फिल्मी गानों का रस घुल जाता है  तो यह और भी रंगीन हो जाती है। हिन्दी फिल्मों में होली गानों की भरमार है। याद करते जाएं तो खूब सारे गाने याद आ जाएंगे। आज भी कुछ ऐसे गीत हैं जो होली पर जरूर बजते हैं, जिनकी ताल पर लाल-पीले-हरे-नीले-गुलाबी रंगों में रंगे लोग जब नाचते हैं तो होली का मजा कई गुना बढ़ जाता है। रूपहले पर्दे पर रंग और उमंग के त्योहार होली के गीतों ने सिने प्रेमियों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। आईए, याद करते हैं होली के अवसर पर उन गानों को।

1. होली के गीतों में लीजेंड ऑफ हिंदी सिनेमा शोले के गीत ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं ..’ के बिना कोई होली पूरी नहीं होती। जिसमे धर्मेंद्र-हेमा समेत पूरा गांव मस्ती में झूमते हुए गाते हैं। इस गाने की धुन और बोल आज भी लोगों को काफी लोकप्रिय हैं।

होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं
गिले शिकवे भूल के दोस्तो दुश्मन भी गले मिल जाते हैं।
गोरी तेरे रंग जैसा थोड़ा सा रंग मिला लूं
आ तेरे गुलाबी गालों से थोड़ा सा गुलाल चुरा लूं
जा रे जा दीवाने तू होली के बहाने तू छेड़ न मुझे बेशरम
पूछ ले जमाने से ऐसे ही बहाने से लिए और दिए दिल जाते हैं
होली के दिन दिल ...

फिल्म: शोले (1975)

2. 
 फिल्मों में होली का रंग बिखेरने वाले अभिनेताओं में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम कोई कैसे भूल सकता है। अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माए फिल्म ‘सिलसिला’ के गीत ‘रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे...’ के बगैर होली के त्यौहार का मजा पूरा नहीं हो पाता। इसमें अमिताभ ने भांग का इतना नशा भरा कि लोग आज भी इसे बड़े चाव से सुनते हैं। 

रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे
अरे कैने मारी पिचकारी तोरी भीगी अंगिया
ओ रंगरसिया रंगरसिया, हो
रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे ...
सोने की थाली में जोना परोसा
अरे, सोने की थाली में, जोना परोसा
हाँ, सोने की थाली में जोना परोसा
अरे खाए गोरी का यार, बलम तरसे रंग बरसे
होली है!
ओ रंग बरसे भीगे चुनरवाली, रंग बरसे ...

फिल्म: सिलसिला (1981)

3 . अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्म ‘बागवान’ में फिल्माया गीत ‘होली खेलें रघुवीरा अवध में...’ होली गीतों में अपना विशिष्ट मुकाम रखता है।

ताल से ताल मिले मोरे बबुआ, बाजे ढोल मृदंग
मन से मन का मेल जो हो तो, रंग से मिल जाए रंग
हो ओ ओ ओ.... होली खेलें रघुवीरा
होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
अरे, होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा
होली खेलें रघुवीरा अवध में होली खेलें रघुवीरा

फिल्म: बागवान (2003)

4. 
फिल्मी पर्दे पर छेड़-छाड़ वाली होली को लोग खासा पसंद करते हैं। फिल्म ‘डर’ का गीत जिसमें शाहरुख खान होली के रंगों से चेहरा छिपाए ढोल बजाते हुए होली समारोह में बिन बुलाए चले आते हैं, आज भी लोगों को गुदगुदाता है। इस गाने के बोल हैं ‘अंग से अंग लगाना पिया हमें ऐसे रंग लगाना’।

अरे जो जी में आए, तुम आज कर लो
चाहो जिसे इन बांहों में भर लो
अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना
गालों से ये गाल लगा के, नैनों से ये नैन मिला के
होली आज मनाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना
अंग से अंग लगाना...

फिल्म: डर (1993)

5.
 होली पर एक गाना जो हर चौराहे, गली-मोहल्ले में बजता सुनाई है वह है फिल्म ‘कटी पतंग’  में राजेश खन्ना और आशा पारेख पर फिल्माया गीत ‘आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली, खेलेंगे हम होली...’। यह गीत लोगों को प्रेमरस में डूबने को मजबूर कर देता है।

हे...
आज न छोड़ेंगे...
आज न छोड़ेंगे बस हमजोल...
खेलेंगे हम होली...खेलेंगे हम होली...
चाहे भीगे रे तेरी चुनरिया चाहे भीगे रे चोली...
खेलेंगे हम होली...
होली है...

फिल्म: कटी पतंग (1970)

6.
 फिल्म ‘फाल्गुन’ का गीत ‘फागुन आयो रे...’ ने जिस कलात्मकता से होली को पेश किया, वह बेजोड़ है। यह एक ऐसा गीत है, जिसने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।  यह गीत आज भी होली की मस्ती में चार चांद लगा देता है।

पिया संग खेलूं होली
पिया संग खेलूं होली ,फागुन आयो रे
चुनरिया भिगो रे गोरी
फागुन आयो रे
हो फागुन आयो रे

फिल्म: फाल्गुन (1973)


7. होली का किाक्र हो और महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ के गीत ‘होली आई रे कन्हाई रंग छलके सुना दे बांसुरी’ की बात ना हो, ऐसा कभी नहीं हो सकता। सुनील दत्त, नरगिस, राजकुमार, हीरालाल और अन्य कलाकारों के साथ फिल्माया गया था। इस गाने की धुन और बोल आज भी लोगों को अच्छे लगते हैं। 

होली आई रे कन्हाई,रंग छलके सुना दे बासुरी
होली आई रे होली आई रे..
बरसे गुलाल,रंग मोरे अंगनावा
अपने ही रंग में रंग दे मोहे साजनवा
हो देखो नाचे मोरा मनवा
होली आई रे कन्हाई,रंग छलके सुना दे बासुरी

फिल्म: मदर इंडिया (1957)

8. वी शांताराम की फिल्म ‘नवरंग’ में भी होली का एक बेहद खूबसूरत गीत था, ‘जा रे नटखट ना खोल मेरा घूंघट पलट के दूंगी आज तुझे गाली रे, मोहे समझो ना तुम भोली भाली रे’। इसमें संध्या ने पर्दे पर नायक और नायिका दोनों का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया था कि आज भी यह गीत जब भी बजता है तो सारा नकाारा आंखों के सामने आ जाता है। 

अरे जा रे हट नटखट,ना खोल मेरा घूंघट,पलट के दूंगी आज तुझे गाली रे।
मुझे समझो ना तुम भोली-भाली रे।
सारा रा रा...
आया होली का त्योहार,उड़े रंग की बौछार
तू है नार नखरेदार मतवाली रे
आज मीठी लगे है तेरी गाली रे...

फिल्म: नवरंग (1959)

9. फिल्म ‘कोहिनूर’ में ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार और मीना कुमारी ने जब ‘तन रंग लो जी आज मन रंग लो’ गाया तो लगा होली को एक नयी अभिव्यक्ति मिली। इस गीत के बिना होली गीत की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।

तन रंग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो...
तन रंग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो...
खेलो खेलो उमंग भरे रंग प्यार के ले लो...
खेलो खेलो उमंग भरे रंग प्यार के ले लो...
रंग लो रंग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो...
तन रंग लो जी अजी मन रंग लो तन रंग लो...

फिल्म: कोहिनूर (1960)

10. विपुल शाह की फिल्म ‘वक्त’ में अक्षय कमार व प्रियंका चोपड़ा के चुलबुले अभिनय और अमिताभ बच्चन के धमाल से ‘डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली’ गीत यादगार बन गया। यह गीत होली पर युवाओं की खास पसंद रहता है और इसकी धुन पर होली पर वे खूब नाचते हैं।

डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली,
रंगों में है प्यार की बोली
हो मेरे पीछे-पीछे क्यों आये,
मेरा जिया-जिया क्यों धड़काये
जा रे जा रे डॉन्ट टच माई चोली
उफ ये होली,आई ये होली
डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली...

फिल्म: वक्त (रेस अगेंस्ट टाइम) (2005)

Tuesday, November 24, 2015

ऐसे बनाएं अपनी सर्दियों को हॉट

स्टाइल और पर्सनैलिटी का परफेक्ट तालमेल बनाए सर्दियों को हॉट

मौसम के करवट लेने के साथ ही लोगों के ड्रैसिंग स्टाइल में भी चेंज दिखना शुरू हो गया है। बदलते मौसम के साथ ही फैशन के अनुसार चलने वाले लोगों को यह जानने की इच्छा जरूर होगी कि इस बार सर्दियों का फैशन क्या होगा। भीड़ से अलग खुद की पहचान बनाने के लिए स्टाइल और पर्सनैलिटी का बढि़या तालमेल बेहद जरूरी है। अगर आप सिर्फ स्टाइल के पीछे भागेंगी और फैशन काॅपी करती रहेंगी, तो जरुरी नहीं कि आप दूसरों को इंप्रेस कर पाएं। स्टाइल और पर्सनैलिटी का परफेक्ट तालमेल बनाने के लिए और सर्दियों को स्टाइलिश तरीके से बिताने के लिए आपकी वाॅर्डरोब में कौन-सी ड्रैसिस होनी जरूरी हैं, यह आज हम आपको बता रहे हैं।

स्वेटशर्ट्सः 

अपनी वॉर्डरोब में स्वेटशर्ट्स को जरूर शामिल करें। स्वेटशर्ट में आपको कई स्टाइलिश ऑप्शंस मिल जाएंगे। इस बार कुछ नया स्टाइल और ट्रेंड फॉलो करें। डिजिटल प्रिंट्स और पैटर्न ट्राई करें। स्पोर्टी लुक काफी ट्रेंड में है। यह लुक सद्रियों में  आपकी फैशन स्पिरिट को भी बरकरार रखेगा। 


कार्डिगनः 

ढीले पुलोवर और ओवरसाइज़ वाले स्वेटर को बाय बोलें। इसकी बजाय फिटेड कार्डिगन पहनें जो आपके कर्व्स को हाई लाइट करें। कार्डिगन की सबसे अच्छी बात यह है कि यह बेहद वर्सटाइल होता है। यह आपके लुक को स्पेशल और यूनिक बनाता है। काफी हल्के होने के कारण ये पहनने में भी बेहद आरामदायक हैं और इन्हें पहनने के बाद खुद को ज्यादा कपड़ों में पैक करने की जरूरत नहीं है।


स्टोलः 

फैशन ट्रेंड बन चुका स्टोल ईज़ी टू कैरी है और साथ ही यह एथनिक, वेस्टर्न और फ्यूज़न ड्रेसिस के साथ बखूबी मैच हो जाता है, इसलिए सलवार सूट हो, साड़ी या जींस, सबके साथ आप इसे कैरी कर सकती हैं। सर्दी में भी कम बल्की लेयर्स ज्यादा अच्छी लगती हैं और स्टोल इसके लिए बेहतरीन अॉप्शन है। 


क्रॉप्ड जैकेट्स:

एक और स्टाइलिश ऑप्शन जिसे इन सर्दियों में आपके वॉर्डरोब का हिस्सा बनना चाहिए वो हैं क्रॉप जैकट। इनसे आप अपना स्टाइल स्टेटमेंट बरकरार रख सकती हैं। बोल्ड स्टेटमेंट लुक के लिए हाफ-स्लीव्स वाले क्राप जैकेट पहनें। ये टी-शर्ट और ड्रेसेज़, दोनों के साथ बेहद कमाल का लगेगा।

 

केप्सः 

जैकेट या ब्लेज़र पहन कर बोर हो गई हैं तो केप्स ट्राई करें। इसके बिना सर्दियों का आपका वॉर्डरोब अधूरा है। इसमें आप स्टाइलिश तो दिखती ही हैं साथ ही आपकी फेमेनिटी, ग्रेस और एलिगेंस साफ-साफ नज़र आती है।  इन्हें स्किन-टाइट जींस या स्किनी के साथ टाईअप करिए। इसके साथ हाई-हील्स या स्टिलेटोज़ बहुत सुंदर दिखेंगे।   


स्कार्फः 

स्कार्फ एक ज़रूरी फैशन एक्सेसरी बन चुका है। इसकी मदद से आप कई अलग-अलग लुक्स पा सकती हैं। इसलिए अपने वॉर्डरोब में ढेर सारे बुने हुए और प्रिंटेड स्कार्फ शामिल करें। इन्हें अलग अंदाज में वियर करके आप बेहद स्टाइलिश दिख सकती हैं। 


एंकल बूट्सः 

सर्द मौसम में लॉन्ग बूट्स पैरों को सुरक्षा देने के साथ-साथ पर्सनैलिटी को एक स्टाइल स्टेटमेंट भी देते हैं। इसीलिए अगर आपके पास अब तक एंकल बूट्स का कोई भी पेयर नहीं है तो आज इन्हें खरीदने जाएं। स्वेड लेदर से बने क्लासिक लुक वाले एंकल बूट्स से आपको स्पोर्टी और क्लासिक लुक मिलेगा। 

-मीनाक्षी गांधी

स्टाइल स्टेटमेंट देते लॉन्ग बूट्स

सर्दियों में लॉन्ग बूट्स ट्रेंड में 

सर्दियों के मौसम में कपड़ों के पहनने-ओढ़ने का ही नहीं, फुटवियर्स का भी अंदाज बदल जाता है। सर्दियों के बदलते फैशन में लॉन्ग बूट्स ट्रेंड में हैं। सर्द मौसम में ये पैरों को सुरक्षा देने के साथ-साथ पर्सनैलिटी को एक स्टाइल स्टेटमेंट भी देते हैं। इसीलिए लड़कियों का रुझान लॉन्ग बूट्स की तरफ ज्यादा है। 

कॉलेज हो या पार्टी, हर जगह ग‌र्ल्स इन्हीं फुटवियर्स में दिख रही हैं। ये सभी तरह की ड्रेसिस के साथ फबते हैंं। यही वजह है कि हर अवसर पर ग‌र्ल्स लॉन्ग बूट्स में खुद को कन्फर्टेबल फील करती हैं। इन दिनों लॉन्ग बूट्स में साइड और बैक साइड जिप से लेकर साइड चेन, फैदर, पोल्का डॉट्स, बेल्ट स्टाइल, एनीमल प्रिंट जैसी कई वेरायटी भी इनमें उपलब्ध हैं। इनमें आकर्षक बटनों और लेस आदि का चलन भी है, जो देखने में काफी सुंदर लगते हैं। 

जामुनी, नीले, सुर्ख लाल, हरे आदि कई रंगों के बूट्स बाजार में देखने को मिल रहे हैं।डिजाइनर बूट्स में हाई हील, कैजुअल, एनिमल प्रिंट, मिड काफ, लेंथ बूट्स जैसी ढेरों वैरायटीज है, लेकिन हाई हील डिमांड में अधिक है। इसका कारण यह है कि हाई हील बूट्स हर तरह की ड्रेस के साथ अच्छे लगते हैं। यदि आपकी लंबाई कम है तो इन्हे जरूर कैरी करे। जींस और स्क‌र्ट्स में यह खास लुक देते है।

लॉन्ग बूट्स लेदर, रैग्जीन, वेलवेट, डेनिम आदि कई तरह के फैब्रिक में उपलब्ध हैं। आप अपनी पसंद और कंफर्ट के मुताबिक इन्हें ले सकती हैं। अगर आप पहली बार बूट्स खरीद रही हैं तो शुरुआत एंकल लेंथ बूट्स से करें। बूट्स खरीदते वक्त अपनी लंबाई का भी ध्यान रखें। अगर आपकी लंबाई कम है तो आप नी लेंथ बूट्स न खरीदें, आपको एंकल लेंथ बूट्स ही सूट करेंगे, वहीं अगर आप लंबी हैं तो नी लेंथ या फिर थाई लेंथ बूट्स भी आप पर खूब फबेंगे।

अगर आप नी-हाई बूट्स के साथ शॉर्ट स्कर्ट पहन रही हों तो स्टाइलिश लुक के लिए ओवर द नी सॉक्स पहनें और सॉक्स का कुछ हिस्सा एक्सपोज होने दें। स्कर्ट्स, बूट्स और ओवर द नी सॉक्स को आउटर लेयर में रखें। आप अपनी स्किन फिट जींस या लेगिंग को इनर लेयर में रखें। जेगिंग्स को बूट्स में भी टक कर सकती हैं ये आपको स्टाइलिश दिखाता है।

ऐसा नहीं है कि लॉन्ग बूट्स खरीदने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। आप ब्रांडेड बूट्स की बजाय नॉन ब्रांडेड खरीद सकती है। देसी कंपनियों ने भी लॉन्ग बूट्स के इंटरनेशल डिजाइन पेश किए हैं, जो आपके बजट और पसंद के अनुसार आसानी से मिल जाएंगे।
-मीनाक्षी गांधी

डबल डेनिम में स्टाइल का सफर

डबल डेनिम से पाएं सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक

आजकल डेनिम पर डेनिम पहनने का ट्रेंड छाया हुआ है। डबल डेनिम आपको दोगुना खूबसूरत लुक देता है। अगर आप भी ट्रेंड्स को फॉलो करना पसंद करती हैं और फैशन के अनुसार चलना चाहती हैं तो इस स्टाइल को जरूर ट्राई करें। अगर आप यह नहीं जानतीं कि डबल डेनिम कैसे वियर करें तो हम आपको बता रहे हैं कुछ टिप्स जिनसे आप एक्सपेरिमेंट करके नया लुक पा सकती हैं…

डबल ब्ल्यू की बजाय आप डेनिम के अलग-अलग शेड्स में एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। एक रंग की डेनिम जैकेट को किसी दूसरे रंग की जींस के साथ टीम करें। जैसे व्हाइट जींस के साथ ब्ल्यू डेनिम जैकेट या ब्लैक जींस के साथ chambray शर्ट। ब्लैक जींस लाइट-वॉश डेनिम जैकेट के साथ बेहद स्टाइलिश दिखती है। बस इसके साथ प्लेन व्हाइट टीशर्ट एड कर लें और ब्लैक हील्स के फुटवियर। क्यों है न यह सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक।

प्रिंटिड जींस प्लेन डेनिम जैकेट के साथ टीम करें और पाएं एक खूबसूरत अंदाज। अपनी distressed denim यानी रिप्ड या पुरानी डेनिम को फेमिनीन लुक वाली लेस या एम्ब्रॉयडिड डेनिम जैकेट के साथ वियर करें। इस लुक को आप गर्ली टॉप और स्नीकर से पूरा करें। आप डेनिम जैकेट के साथ फेमिनीन टॉप और जींस पहन सकती हैं। साथ में पहनें हाई हील्स। है ना आपका कैजुअल रफ-टफ गर्ली लुक।
 
डेनिम शेड्स को अपने बॉडी पार्ट्स को फ्लैटर करने या छुपाने के लिए यूज़ करें। जनरल रूल है कि डेनिम के लाइट शेड्स देखने वाले का ध्यान उन बॉडी पार्ट्स की ओर आकर्षित करते हैं जिन्हें इन्होंने कवर किया होता है, जबकि डार्कर शेड्स स्लिमिंग इफैक्ट क्रिएट करते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अधिकतर महिलाओं को डार्क कलर की डेनिम जींस और लाइटर डेनिम टॉप या जैकेट पहनना चाहिए। इस तरह डबल डेनिम आपको ज्यादा अट्रैक्टिव लुक देगा।

डबल डेनिम में सेम वेट और वॉश के डेनिम पहनें। मैचिंग इसमें अच्छी नहीं लगती। क्यूट लेकिन स्मार्ट लुक को पाने के लिए luxe-looking items जैसे स्टेटमेंट हील्स, tuxedo blazer और फैबुलस रेड लिपस्टिक को बिंदास अपनी अाउटफिट में शामिल करें। बस एक बढ़िया हील्स से लुक पूरा करें। ये स्टाइल्स आप पर खूब जंचेगा। घुटनों तक लंबी डेनिम स्कर्ट और tucked-in डेनिम शर्ट परफैक्ट है। खूबसूरत लुक एड करने के लिए इसके साथ न्यूड या ब्लैक हील्स पहनें।

स्ट्रेट लेग जींस के साथ शर्ट या क्रॉप्ड डेनिम जैकेट आपको क्लासिक लुक देगी। सर्दियों में अपनी डेनिम शर्ट के नीचे ब्लैक पोलो टीशर्ट पहनें और कंधे पर लहराएं क्लासिक ब्राउन लैदर बैग। आपका स्टाइलिश डबल डेनिम लुक कमाल का दिखेगा। याद रखें डबल डेनिम के साथ कभी डेनिम शूज़, डेनिम हैट, डेनिम हैंडबैग या कोई और डेनिम एक्सेसरी कैरी न करें। यह आपके लुक को खराब कर देंगे।
-मीनाक्षी गांधी

स्टोलः सर्दी में भी बना रहेगा आपका टशन

वर्सेटाइल स्टोल से पाएं डिसेंट और चिक लुक

सर्दियों के दस्तक देते ही फैशन का फंडा बदल जाता है। युवाओं के पसंदीदा स्टोल का फैब्रिक और पैटर्न दोनों ही बदल जाते हैं। वूलन से बने डार्क और ब्राइट शेड्स के स्टोल फैशनेबल होने के साथ बहुत गर्म भी होते हैं। ये खूबसूरत स्टोल सर्दी से आपको सेफ तो रखते ही हैं, साथ ही डिसेंट और चिक लुक भी देते हैं। ये वर्सेटाइल हैं इसलिए स्कर्ट या जींस-केपरी जैसी वेस्टर्न ड्रेसिस पर भी उतना ही सुंदर दिखते हैं जितना कि सलवार सूट और साड़ी जैसी एथनिक वियर्स पर। यही वजह है कि बाजार में इनकी बड़ी रेंज है, जो हर एज ग्रुप को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

स्टोल की एक खासियत यह भी है कि यह यूनिसेक्स फैशन में आता है। मेन और वुमन दोनों पर स्टोल बेहद खूबसूरत दिखता है। कलरफुल, बोल्ड प्रिंट्स या सिंपल मोनोक्रोम स्ट्राइप्स या चैक्स, आप अपनी पसंद और अवसर के अनुसार किसी भी स्टोल का चुनाव कर सकते हैं। स्टोल आपका लुक पूरी तरह बदल सकता है। सिंपल कुर्ता-पाजामा के साथ अगर ब्राइट कलर के स्टोल को कैरी किया जाए तो यह आपकी आउटफिट को और भी खूबसूरत बना देगा। अल्ट्रा माचो लुक के लिए अपने स्मार्ट स्टोल को डेनिम जैकेट के साथ पेयर करें। फ्रिंज्ड स्टोल को अगर सही तरीके से न पहना जाए तो यह अॉड दिख सकता है। इसलिए सही ढंग से इसे पहनें।

शादी के समय में चाहे वह मेहंदी समारोह हो या संगीत का पुरूष एथनिक वियर के साथ स्टोल को वेस्टर्न अंदाज में पहनें तो और भी ज्यादा अच्छे लग सकते हैं। यकीन मानें सिर्फ एक स्टोल के साथ आपकी ट्रैडिशनल आउटफिट सुपर कूल दिख सकती है। यह स्टाइल आपको इंडो-वेस्टर्न लुक देगा। लड़कों पर लंबे अंगरखा के साथ ट्राउजर और छोटे अंगरखे के साथ जोधपुरी दोनों ही खूब जचेंगे। सिल्क की धोती और कुर्ते के साथ स्टोल का कांबिनेशन खासतौर पर शादी की रस्म के दौरान पहने जाना वाला बेहतरीन विकल्प है। अचकन और चूड़ीदार पैजामे के साथ स्टोल आपको बेहद रॉयल लुक देगा। साथ में पंजाबी जूती जरूर ट्राइ करें। खास ट्रैडिशनल शेरवानी के साथ प्रिंटिड सिल्क या पश्मीना स्टोल अॉप्ट करें। 

कूल और स्मार्ट लुक को ध्यान में रखते हुए मार्केट में कई रंगों और डिजाइन के वूलेन स्टोल कम कीमत और ढेरों वेरायटी में उपलब्ध हैं, जिनको आप अपनी मैचिंग और च्वाइस के हिसाब से खरीद सकते हैं। कश्मीरी स्टोल को कॉटन व वूल को मिलाकर बनाया जाता है। पशमीना स्टोल सबसे सॉफ्ट व हल्की होती है। लाइट वेट होने की वजह से इसे यंगस्टर्स पसंद करते हैं। रॉ सिल्क स्टोल हाथ से बनाए हुए होते हैं। ये स्टोल लड़कियों को बेहद पसंद है क्योंकि ये पहनने में मुलायम और दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं। फेदर स्टोल बेहद फैंसी होती हैं। हैंडलूम स्टोल हाथ से बनी होती हैं, जो आपके विंटर लुक को एक अलग अंदाज देती हैं। ऑक फॉरेस्ट सिल्क स्टोल में सिल्क की सॉफ्टनेस और वूल की गर्माहट का मिश्रण होता है। 

स्टोल को आप अलग-अलग स्टाइल में पहन सकते हैं। स्टाइलिश लुक के लिए ओवरकोट के साथ स्टोल को गले में डालें। इन्हें गांठ बांधकर या फिर पिनअप करके भी पहना जा सकता है। जींस और शर्ट के साथ सिंपल पोल्का डॉट्स वाले स्टोल को गले में बांध सकते हैं। कैजुअल दिखने के लिए आप स्टोल को गले में बिना गांठ बांधे भी डाल सकती हैं। इसे आप नेक में राउंड पैटर्न और टॉप पर क्रॉस स्टाइल में वियर कर सकते हैं। अच्छी क्वालिटी के स्टोल आप इंटरनेशनल ब्रांडस से भी ले सकती हैं। यदि आप स्टोल पर बहुत ज्यादा इंवेस्ट नहीं करना चाहती तो लोकल मार्किट से आपको 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक में स्टोल मिले जाएंगे। इसलिए ऐसा स्टोल खरीदें जो आपकी पर्सनैलिटी और ड्रेस से मैच करता हो।
-मीनाक्षी गांधी

Tuesday, November 3, 2015

सेट पैटर्न में क्रिएटिविटी एड करके दिखें गॉर्जियस एंड ट्रेंडी

तोड़ें पुराने फैशन ‘रूल्स’   
बनें खुद अपनी ‘स्टाइलिस्ट’


सेट ट्रेंड्स को फॉलो करना ही सिर्फ फैशन नहीं है। कहीं आप भी तो ट्रेंड्स के अकॉर्डिंग खुद को स्टाइल नहीं करती हैं। अगर ऐसा है तो जान लें कि जो ट्रेंड में है उसे बिल्कुल डिटो कॉपी करना जरूरी नहीं है। आप खुद ट्रेंड सैटर बन सकती है और अपना स्टाइल खुद बना सकती हैं। स्टाइलिस्ट और स्टाइल आइकॉन बनने के लिए जरूरी है कि आपमें क्रिएटिविटी हो, लेकिन फैशन की दुनिया पर निगाह रखना भी जरूरी है। सेट पैटर्न में अपनी क्रिएटिविटी एड करके आप गॉर्जियस और ट्रेंडी दिख सकती हैं।

1. ब्राइट कलर्स को एक-साथ न पहनें


दो चटख रंगों को एक साथ कैरी करना न तो हमेशा सही होता है और न ही गलत।  ब्राइट कलर्स आई कैचिंग होते हैं, इसलिए जो चीज़ मैटर करती है वो यह है कि आप कलर-ब्लॉकिंग को कितने बेहतर ढंग से अप्लाई कर पाती हैं। कभी-कभी सेम कलर टोन में पेयर कर सकती हैं तो कभी कॉम्लीमेंट्री कलर्स चुनना बेहतर अॉप्शन रहता है। लेकिन दो ब्राइट शेड्स को अगर परफेक्ट डिटेलिंग के साथ पहना जाए तो कोई भी आउटफिट आपकी लुक्स को कॉम्पलीमेंट करेगी। ब्राइट कलर की ड्रेस पहन रही  हैं, तो एक्सेसरीज़ और फुटवियर में कॉम्प्लीमेंट्री कलर चूज़ करें।

 2. लंबी हैं तो हील्स जरूरी नहीं


हील्स आपके लुक का स्पार्क बढ़ाने का काम करती हैं। हाई हील्स स्टाइलिश आउटफिट्स के स्मार्ट लुक को ग्लैमरस लुक में तब्दील करती है। इसलिए अगर आपकी हाईट बढ़िया है तो ऐसा सोचना कतई सही नहीं है कि हील्स आपके लिए नहीं हैं। ट्यूनिक्स, स्कर्ट और वनपीस जैसी कूल स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ हाई हील्स परफैक्ट कांबिनेशन हैं। हील्स न सिर्फ आपके लुक में कुछ इंच एड करती हैं,  आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाती हैं, बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी देती हैं। इसलिए सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें, अपने लुक्स पर फोकस करें।
  

3. हॉरीज़ॉन्टल स्ट्राइप्स और बड़े प्रिंट्स फैटी लुक देते हैं


फालतू बातों पर ध्यान न दें, फैटी लुक से बचने के लिए जरूरी है इन्हें ग्रेसफुली कैरी करने का सही तरीका जानना। फैशन फंडा यह है कि एक स्टाइल को स्पार्कलिंग बनाने के लिए दूसरे स्टाइल के साथ बेहतर मैचिंग करने के तरीके जानें। अगर बॉटम में स्ट्राइप्स कैरी कर रहे हों तो अपर पार्ट प्लेन रखें। यही रूल तब फॉलो करें जब स्ट्राइप्स अपर पार्ट में पहन रही हों। प्लेन  जैकेट और ब्लेज़र प्रिंटेड और स्ट्राइप वियर्स को बैलेंस लुक देते हैं। आप भी बोल्ड लुक के लिए ब्राइट कलर्स की स्ट्राइप्स और बोल्ड प्रिंट्स के कॉम्बीनेशन चुन सकती हैं।  

4. 30 की हैं तो मिनी स्कर्ट न पहनें


लोगों की फालतू बातों पर ध्यान देना बंद करें, आप हर वह आउटफिट कैरी कर सकती हैं, जो आपको पसंद है और जो आपकी बॉडी पर फबता है। उम्र तो सिर्फ नंबर गेम है। इसको अपनी स्टाइल पर हावी न होने दें। ब़़ॉलीवुड डीवाज़ इस मामले में आपकी रोल मॉडल्स हो सकती हैं। उन्होंने फिटनेस और स्टाइल से उम्र के असर को दूर रखा है। आप भी अपनी बॉडी की केयर करें, एक्सट्रा फैट को खतम करें और बिंदास मिनी स्कर्ट और दूसरी शॉर्ट ड्रैसिस पहनें, फिर देखना लोगों के मुंह खुले के खुले ही रह जाएंगे और वे कुछ बोल नहीं पाएंगे और अगर बोलेंगे भी तो सिर्फ आपकी तारीफ में ही।

5. शूज़ और क्लच की मैचिंग


क्लच और फुटवियर न सिर्फ आपकी लुक में ग्लैम एड करते हैं बल्कि इनसे आउटफिट में भी वॉल्यूम एड होती है। इनकी मैचिंग कूल रहती है, पर क्या जरूरी है इसी सेट पैटर्न को ही हमेशा फॉलो किया जाए। मिक्स एंड मैच का थोड़ा सा डेयर कीजिए। आप बेल्ट से मिलता-जुलता या ड्रेस के कन्ट्रास्ट लेकिन कॉम्लपीमेंटिंग कलर चुन सकती हैं। लैपर्ड प्रिंट और रेड एक बेहतरीन चिक कॉम्बो है। सिल्वर क्लच और गोल्ड हील्स देखने वालों की आंखों को चौंधिया देंगी। सॉफिस्टिकेटिड लुक बनाए रखने के लिए टैक्सचर पर ध्यान देना जरूरी है। शूज़ और क्लच का आपका सही चुनाव आपके लुक को वाओ बना देगा।
                                                                         -मीनाक्षी गांधी

वेट लॉसः जानें, मिथक और सच्चाई

वेट लॉस से जुड़े मिथ और उनसे जुड़ी सच्चाई

बढ़ते वजन से परेशान होकर लोग वेट लॉस करने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। इसके लिए लोग एक्सरसाइज से लेकर खुद को भूखा मारने तक से परहेज नहीं करते। लेकिन इसका नतीजा वेट लॉस न होकर कुछ और ही निकलता है। दरअसल जानकारी और तथ्यों के अभाव में लोग सुनी सुनाई बातों पर अमल करते हैं और वज़न कम करने के अपने टार्गेट को अचीव नहीं कर पाते हैं। वेट लॉस से जुड़े कुछ ऐसे ही मिथ्स और उनसे जुड़ी सच्चाईयों के बारे में आपको बता रहे हैं।


1. मिथकः भूखे रहना वजन कम करने का अच्छा तरीका

सच्चाईः दिन में एक बार खाने से हमारी बॉडी स्टारवेशन मोड (भुखमरी) में चली जाती है। ऐसे में जब हम कुछ खाते हैं तो वो तुरंत बॉडी फैट में तब्दील होकर चर्बी के रूप में स्टोर हो जाता है। यह भोजन हमारे मेटाबोलिज्म को भी धीमा कर देता है और हमारा वजन कम होने की बजाय बढ़ जाता है। हमें दिन में कम-से-कम 5 मील्स (तीन फुल मील्स और दो स्नैक्स) जरूर खाने चाहिए। स्टडी बताती हैं कि जो लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते या कम बार खाते हैं, वे उन लोगों से ज्यादा मोटे होते हैं, जो कई बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाते हैं।

2. मिथकः केवल फल खाने से कम होगा वजन

सच्चाईः दिन भर सिर्फ फल खाने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिससे देखने में वजन कम लगता है। अगर आप सिर्फ फल ही खा रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपके शरीर में कार्बोहाइड्रेड की अधिकता हो रही है। एक स्तर के बाद यह कार्बोहाइड्रेड भी शरीर में जमा होने लगेगा और आपका वजन बढ़ेगा। इसके अलावा कुछ फल जैसे सेब में फ्रुकटोज (शुगर) ज्यादा होता है, इन्हें ज्यादा खाने से आपका वजन घटने की बजाय बढ़ जाएगा। 

3. मिथकः कम कैलोरी वाला भोजन कितना भी खा सकते हैं

सच्चाईः कम कैलोरी के भोजन में भी कैलोरी तो होती ही है और इसकी अधिक मात्रा लेने से आपका कैलोरी इनटेक ज्यादा हो जाएगा और वज़न पर आप कंट्रोल नहीं रख पाएंगी। दरअसल, कैलोरी को बर्न करना भी जरूरी होता है, चाहे हम जो भी खाएं।

4. मिथकः हाई प्रोटीन, लो कार्बोहाइड्रेट डाइट लेना हेल्दी

सच्चाईः वजन घटाने के लिए कई बार लोग हाई प्रोटीन और लो कार्ब डाइट लेने लगते हैं, जबकि हमें हमेशा बैलेंस्ड डाइट लेनी चाहिए, जिसमें कार्ब, प्रोटीन, फैट, मिनरल्स आदि सही मात्रा में हों। इस तरह की डाइट से फैट लॉस के बजाय मसल लॉस होता है, जिससे फौरी तौर पर वजन कम होता है, जो बाद में वापस आ जाता है। विभिन्न फूड्स से अलग-अलग तरह के हैल्थ बैनेफिट्स मिलते हैं, इसलिए डाइट में सभी हैल्दी फूड्स को शामिल करना जरूरी है।

5. मिथक- ग्रीन टी कैलोरी और फैट को बर्न करता है

सच्चाई: वेट लूज़ करने में ग्रीन टी सहायक तो है, लेकिन एक हद तक। यह तब तक फायदेमंद है जब तक कि आप दिन में तीन कप से अधिक और खाली पेट इसे नहीं पीते। ग्रीन टी में ज्यादा मात्रा में कैफीन नहीं होता लेकिन जब आप इसे तीन कप से अधिक पीने लगते हैं तो इसमें मिली कैफीन की छोटी सी मात्रा आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने लगती है। इसकी अति से अनिद्रा, चिंता, चिड़चिड़ापन और शरीर में आयरन की कमी हो जाती है।

6. मिथकः मिल्क और मिल्क प्रॉडक्ट से बचना चाहिए

सच्चाईः वजन कम करने के लिए डेयरी प्रॉडक्ट्स छोड़ देने की धारणा गलत है। कुछ लोग सोचते हैं कि मलाईयुक्त दूध में पानी मिलाने से फैट कम हो सकता है, लेकिन यह भी गलत है। याद रखें पानी मिला देने से अन्य पोषक तत्व भी घुल जाते हैं। लिहाजा सबसे अच्छा तरीका यही है कि दूध से मलाई निकाल लें और फुल क्रीम की बजाय स्किम्ड या फैट फ्री दूध पिएं। स्किम्ड मिल्क में अन्य पोषक तत्व बने रहते हैं। 

7. मिथकः पानी पीने से वज़न कम करने में मदद मिलती है

सच्चाईः पानी से वेट लूज़ नहीं होता लेकिन इससे आप हाइड्रेटिड रहते हैं और कम खाते हैं। अच्छी हैल्थ के लिए पानी बेहद जरूरी है। कई बार प्यास लगी होती है और हम भूख समझ लेते हैं और स्नैक ज्यादा खा लेते हैं। पानी पीने से भोजन का इनटेक कम हो जाता है। रोज़ाना करीब 1.2 लीटर तरल की हमें जरूरत होती है।

8. मिथकः कठोर एक्सरसाइज़ वेट लॉस का एकमात्र तरीका है

सच्चाईः कठोर एक्सरसाइज़ से ही वेट लूज़ हो, यह जरूरी नहीं है क्योंकि वेट लॉस के लिए रूटीन में रैगुलर फिज़िकल एक्टीविटी जरूरी है जिसका आप लंबे समय तक पालन कर सके। 19 से 64 साल के व्यस्कों को हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट फिजिकल एक्टिविटी में लगाने चाहिए। इस दौरान वे फास्ट वॉक या साइक्लिंग कर सकते हैं। वेट लूज़ करने के लिए जितनी कैलोरी आप कंज़्यूम करते हैं उससे ज्यादा बर्न करने की जरूरत होती है। 

9. मिथकःनॉनवेज खाने से तेजी से घटेगा वजन

सच्चाईः नॉनवेज में खास पोषक तत्व नहीं होते और सेचुरेटेड फैट भी भारी मात्रा में होता है, इससे वज़न तेजी से बढ़ता है। एक सर्च के मुताबिक वेज खाने वाले नॉनवेज खाने वालों की तुलना में 30 फीसदी ज्यादा वेट लॉस करते हैं। यही नहीं शाकाहारी लोगों के शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जबकि नॉनवेज के संबंध में ऐसा नहीं होता। 

10. मिथकः वजन कम करने वाले प्रॉडक्ट्स असरदार

सच्चाईः वजन घटाने का कोई शार्ट कट नहीं है। वजन कम करने वाले प्रॉडक्ट्स जैसे कि बेल्ट, सोना बाथ, पिल्स आदि वजन कम करने में असरदार नहीं हैं। बाजार में मिलने वाली दवाइयों से वजन घटाना सेहत को मंहगा पड़ सकता है। अगर इनकी मदद से वजन कम होता भी है तो बाद में लौट आता है। ज्यादातर प्रोग्राम और प्रॉडक्ट फैट की बजाय मसल्स और वॉटर लॉस करते हैं।

11. मिथकः वेट मशीन दिखा रही है तो कम हो रहा है वजन

सच्चाईः बार-बार वजन मापने की मशीन पर चढ़कर वजन देखने से वजन की सही तस्वीर पता नहीं चलती। शरीर से पानी, मसल्स या फैट का लॉस होने से भी वजन कम नजर आ सकता है। वजन कम होने की असली पहचान फैट लॉस होना है, न कि वेट लॉस। इसके लिए बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस कराना चाहिए।

12. मिथकः कुछ भोजन खाने से कैलोरी बर्न होती है

सच्चाईः इस बारे में परस्पर विरोधी जानकारी है कि कुछ फूड्स के सेवन से मैटाबॉलिक रेट बढ़ता है जिससे ज्यादा कैलोरी बर्न होती है। अगर कुछ फूड्स के सेवन से मैटाबॉलिक रेट बढ़ता भी है तो भी इसकी मात्रा इतनी कम होती है कि ये कोई चमत्कार नहीं कर सकते। इससे बेहतर है, वेट लिफ्टिंग जिससे मसल्स बनते हैं जिनसे आपकी कैलोरी तब भी बर्न होती रहती है जब आप आराम करते हैं। फाइबर का इनटेक बढ़ाना बढ़िया अॉप्शन है क्योंकि यह सिस्टम में ज्यादा समय तक रहता है और एकस्ट्रा पाउंड्स भी कम करता है। 
-मीनाक्षी गांधी

कुछ टिप्स जिससे आपको मिलेगा मेहंदी का गहरा रंग

मेहंदी के रंग में बसा प्यार का रंग

 
1. मेहंदी लगवाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धोएं और इन पर मेहंदी का तेल (सिट्रोनेला ऑयल) लगाएं।
​
2. मेहंदी को धोने की जल्दबाजी न करें। हाथों पर कम से कम 4 घंटों तक मेहंदी लगी रहने दें।
 
3. सूखने के बाद इसे खुरच कर हटाएं। इसके बाद लगभग 24 घंटों तक पानी से दूर रहें जिससे मेहंदी ऑक्सीडाइस होकर हल्के ऑरेंज से मरून और फिर गहरे भूरे रंग में बदल जाएगी।
 
4. मेहंदी हटाने के बाद इस पर सरसों का तेल लगाएं. आप इस पर आयोडेक्स, टाइगर बाम, विक्स या तिल का तेल भी लगा सकती हैं। ये बाम और तेल आपके हाथों को गर्मी देते हैं, जिससे मेहंदी का अच्छा रंग चढ़े।
 
5. मेहंदी अच्छी रचे इसके लिए मेहंदी के घोल में लौंग का तेल मिलाया जाता है। अच्छा तरीका है। मेहंदी हटाने के बाद गर्म तवे पर कुछ लौंग डालकर आप अपने हाथों को इनका धुंआ भी दे सकती हैं ।

6. मेहंदी सूखने के बाद नींबू-चीनी का घोल लगाएं, इससे मेहंदी सूख कर गिरती नहीं है।

7. मेहंदी पर एक पतली परत फाउंडेशन की लगाने से कुछ घंटों में इसका रंग गहरा हो जाता है। इसके पीछे का लॉजिक यह हो सकता है कि फाउंडेशन हाथों की गर्मी के साथ मिलकर ऑक्सीडाइस होकर मेहंदी को गहरा रंग देता है।
 
8. अगर आपने सर्दियों में मेहंदी लगवाई है तो अपने हाथों को किसी गर्म रजाई या कंबल से ढक लें और सुबह तक इसकी गर्मी से मेहंदी का अच्छा रंग चढ़ जाएगा।
 
9. अगर किन्ही वजहों से आपकी मेहंदी का रंग अच्छा नहीं आया है तो परेशान न  हों। अपने हाथों पर एक पतली परत भीगे हुए चूने की लगा लें। यह एक प्रोफेशनल ट्रिक है, पर यह तभी काम करेगा अगर आपने अपने हाथों पर पानी नहीं डाला होगा।
 
10. अगर आप कोई नया मेहंदी आर्टिस्ट बुक कर रही हैं तो उसकी क्वालिटी पहले ही परख लें। पैच टेस्ट करें। अगर इसका रंग जल्दी (8 घंटों के अंदर) ही गहरा हो जाता है तो इसका मतलब इसमें केमिकल्स हैं। शुद्ध मेहंदी का घोल गहरे हरे रंग का होता हैं वहीं केमिकल्स के साथ इसका रंग काला लगने लगता है।

तैयार हो जाएं सबकी वाह-वाही बटोरने के लिए

दिवाली पर आप भी गिराएं बिजलियां

दिवाली को अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और अगर आप अभी भी यह डिसाइड नहीं कर पाईं हैं कि क्या पहनें और क्या नहीं, तो आपको बिलकुल भी देर नहीं करनी चाहिए और शॉपिंग के लिए निकल पड़ना चाहिए। यह एक दिन का त्योहार है लेकिन हर महिला के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इसलिए आप कुछ भी ऐसे ही उठाकर नहीं पहन सकती, इस बार आपका आउटफिट कुछ खास होना चाहिए। इस टाइम को रॉकिंग बनाइए, न्यू लुक्स ट्राई कीजिए, क्योंकि यह मौका है खुद पर एक्सपेरिमेंट करने का। तभी तो आपकी सहेलियां भी आपको देख कर कितनी भी ईर्ष्या करें, लेकिन आपकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगी।

जब बात फ़ैशन की हो तो बॉलीवुड को आप नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती हैं। स्टाइल, अदा और नए फैशन ट्रेंड्स बनाने में ये ही स्टाइल आइकॉन हैं। ये हमारे लिए फ़ैशन इन्सपिरेशन बन गई हैं। महिलाएं इन्हें ही फॉलो करती हैं और सभी उनकी ही स्टाइल के कायल हैं। आप भी उनकी स्टाइल ट्रिक्स को अपने तरीके से अपनाकर फैशन की दुनिया में छा सकती हैं। तो फिर जल्दी से शॉपिंग कीजिए, खुद को संवारिए, कॉन्फीडेंस को बढ़ाइए औऱ फिर देखिए दिवाली के दिन आपके हुस्न का जादू उनकी आंखों में कैसी प्यार भरी बेचैनी पैदा करता है। तो तैयार हैं न आप सबकी वाह-वाही बटोरने के लिए..

समझ नहीं आता कि क्या पहनें? 


अधिकतर देखा गया है कि महिलाओं को मार्किट में जाने के बाद समझ में नहीं आता है कि वे किस कलर की ड्रेस खरीदें जो उन पर डीसेंट भी लगे और स्टाइलिश भी।  ब्लैक को क्लासिक से रीलेट करते हैं वैसे ही लाल को सेक्सी कलर माना जाता है। वेडिंग कलर माना जाना वाला रेड कलर अब एवरग्रीन के रूप में पहना जा रहा है। 

जब आपको लाजवाब लगना हो तो लाल आपको कभी निराश नहीं करेगा। रेड कलर के कपड़े पहनने से लुक पर काफी असर पड़ता है। रेड कलर फैमिली के किसी भी शेड के ड्रेस पहनने से स्किन कॉम्प्लेक्शन भी ब्राइट हो जाता है। इसमें आप स्लिम भी दिखती हैं। इनोवेटिव के साथ ही यह डिसेंट लुक देता है। रेड कलर कई शेड्स में मौजूद है, जिसे पसंद व स्किन टोन के अनुसार सलेक्ट किया जा सकता है। रेड कलर फैमिली में चेरी, मैजेंटा, वाइन, ऑरेंज, मरुन शामिल है। रेड कलर मैचिंग या कंट्रास में डिफरेंट लुक देता है। मसलन रेड एंड व्हाइट, ब्लैक एंड रेड, हाफ व्हाइट एंड रेड  का कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट माना जाता है। 

इंडियन वियर है लाजवाब


फंक्शंस और फेस्टिव मूड में आउटफिट बहुत मैटर करता है। इसी से आपकी लुक्स फेस्टिव बनती है। इसीलिए हम सलाह देंगे कि आप वो ड्रेस चुनें जो ट्रेडिशनल  हो। हिंदुस्तानी वुमेन पर इंडियन वियर सबसे ज़्यादा फबता है। यह एकदम से आपके आम से दिखने वाले लुक को ग्लैम लुक में बदल देता है। यह आपके सबसे बेहतरीन फीचर्स को हाइलाइट करके आपको गॉर्ज्यिस दिखाता है। एक स्मार्ट फिटिड अनारकली सूट, मैक्सी गाउन, ट्रैडिशनल सूट या साड़ी पहनें। 

एलिगेंस और ग्रेस से भरी साड़ी किसी भी ओकेज़न में रौनक ला सकती है। साड़ी पहननी है तो आप धोती स्टाइल साड़ी ट्राई कर सकती हैं। सूट पहन रही हैं तो दुपट्टा जुदा अंदाज में टक करें। अनाकली के साथ आप लेटेस्ट ट्रेंड ‘फ्लोरल्स’ का एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। फ्लोरल अनारकली आपको एकदम अलग लुक देगा। मैक्सी गाउन पहन रही हैं तो ट्रेडिशनल इंडियन स्टाइल का एम्ब्रॉयडरी वाला पहनें, यह आप पर बहुत खिलेगा।तो बस तैयार हैं आप करवाचौथ के लिए स्टाइलिश अंदाज़ में। अब आइने में निहारें खुद की खूबसूरती। ध्यान रखें, कहीं खुद की ही नज़र न लग जाए।

मेकअप का जादू


सेक्सी दिखना अच्छा है लेकिन दिवाली एक ट्रेडिशनल इवेंट है तो अपने लुक को मेकअप से बैलेंस टच दें।अगर आपने अभी तक स्मोकी आई लुक ट्राई नही किया है तो यह उसके लिए बेस्ट टाइम है। दिवाली में स्मोकी आई लुक आपको गॉर्जियस और पर्फैक्ट बना देगा। इसके साथ न्यूड लिपस्टिक और थोड़ा-सा ब्लश का टच ट्राई करें। यह आपकी आंखों को हाइलाइट करेगा। आपका मेकअप थोपा हुआ नहीं लगेगा, बल्कि आपको एक सेक्सी ग्लैमरस लुक देगा। इस लुक का प्रभाव कातिलाना होता है। मतलब आप बिजलियां गिराने की तैयारी में हैं।  
-मीनाक्षी गांधी

घरेलू नुस्खों से स्किन बनेगी गोरी और बेदाग

इससे चेहरे के निशान भी दूर होते हैं और रूप भी निखरता है


साफ़, दमकती सुंदर त्वचा कौन नहीं चाहता है? लेकिन दाग-धब्बे सुंदरता में बाधक हैं। फिर चाहे वो धूप की वजह से टैनिंग हो या बरसों पुराना चोट का निशान हो। कुछ दाग काफी ज़िद्दी होते हैं और ये कई कोशिशें करने के बाद भी नहीं जाते। परंतु घरेलू नुस्खों से आप इन धब्बों से न सिर्फ छुटकारा पा सकती हैं, बल्कि आपकी स्किन भी ग्लोइंग हो जाएगी...

चेहरे के दाग-धब्बे आपकी खूूूबसूरती को जैसे कहीं छुपा देते हैं। चेहरे के बदसूरत दागों को हटाना हर लड़की की चाह होती है। दाग-धब्बों से निज़ात पाने का पहला स्टेप है कि जैसे ही आप उन्हें देखें उनका ईलाज शुरू कर दें। मुंहासों को बिल्कुल ना नोचें और ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स को ज़बरदस्ती निकालने की कोशिश ना करें। माइल्ड फेस वॉश से चेहरा नियमित रूप से धोएं और हफ्ते में एक बार हल्का एक्सफोलिएशन करें। धूप में ज़्यादा समय ना रहें।अगर आपको धूप में जाना पड़े तो हाई एसपीएफ का सनस्क्रीन ज़रूर इस्तेमाल करें। इससे आप पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों से बच सकती हैं। सोने से पहले अपना मेक-अप उतार कर फेश वॉश कर लें और फिर कैलामाइन लोशन लगाएं।


1.नींबू का रस


नींबू के रस में सिट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है। यह स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ एक्स्ट्रा अॉयल भी हटाता है और मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी ख़त्म करता है। नींबू पानी में एक टीस्पून शहद मिलाकर पीने से आपको दमकती त्वचा मिल सकती हैं।  

नींबू के रस को कॉटन की मदद से स्किन पर लगाएं। नींबू में एसिड अधिक मात्रा में होता है तो ख्याल रखें कि इसे स्किन पर 10-15 मिनट से ज्यादा देर ना रहने दें, ऐसा करने से स्किन में इरिटेशन हो सकती है। फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें। एक बाल्टी गुनगुने पानी में दो नींबू का रस मिलाकर कुछ महीने तक नहाने से त्वचा का रंग निखरने लगता है।


2. टमाटर का पल्प


टमाटर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं इसलिए यह ग्लोइंग स्किन के लिए बेहद मुफीद है। टमाटर और दूध मिलाकर लगाने से क्‍लींजर का काम करता है। यह क्लीनज़र ना सिर्फ त्वचा से तेल निकालता है, बल्कि इससे डेड स्किन सेल्स भी हट जाती हैं। इससे चेहरे के निशान भी दूर होते हैं और साथ ही रूप भी निखरता है। हैल्दी स्किन पाने के लिए ताज़े टमाटर को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करें। 

टमाटर के पल्प से अपनी स्किन पर अच्छी तरह मसाज करें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे न सिर्फ स्किन साफ़ होती है, बल्कि बड़े पोर्स भी शरिंक होते हैं। मुंहासे दूर करने के अलावा यह सनटैन से भी छुटकारा दिलाने में मददगार है। 

3. चन्दन और गुलाबजल


गोरी रंगत देने के अलावा चंदन और गुलाबजल दोनों ही दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने और स्किन को रेडियंट बनाने में बेहद असरदार हैं। ये एलर्जी और पिंपल भी दूर करते हैं। दोनों को साथ में इस्तेमाल करने से आपको चमत्कारी नतीजे मिलते हैं।  

चंदन पाउडर और गुलाबजल को समान मात्रा में लें और फाइन पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगाएं। जब यह सूखने लगे तो इसे धो लें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपको फ्लोलैस स्किन मिल सकती हैं। 

4. मेथी के पत्ते


अगर आप डार्क स्पॉट्स या मुंहासों के निशान से छुटकारा पाना चाहती हैं तो मेथी के पत्ते बहुत मददगार साबित होंगे। मेथी के पत्तों को चाय की तरह भी पी सकते हैं। पत्तो के साथ थोड़ी सी दालचीनी  डाल कर चाय बनाएं। यह पीने में टेस्टी है और स्किन की अच्छी दोस्त भी।  

मेथी के पत्तों को पानी के साथ अच्छे से मैश करके इनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह पेस्ट पूरी तरह सूख जाए तब चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

5. केले और खीरे का पैक


केला और खीरा दोनों ही स्किन के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। इनका मेल स्किन को बेहतरीन फायदे देता है। पका हुआ केला खाने में अच्‍छा नहीं लगता लेकिन आप इससे मॉइस्‍चराइजिंग फेस पैक बना सकते हैं। यह त्‍वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और नमी प्रदान करता है। खीरे के प्रयोग से त्वचा स्वस्थ एवं तंदरूस्त रहती है। 

छोटा आधा खीरा और एक केला मैश कर लें। इसमें एक टेबलस्पून शहद और एक नींबू का रस मिलाएं। इस में दो बूंद अॉलिव आयल की डालें और अच्छे से मिलाएं। 
इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। 

6. चावल का आटा


खूबसूरत और युवा त्वचा पाने के लिए चावलों का इस्तेमाल कई सदियों से हो रहा है। चीन और जापान की लड़कियों की खूबसूरत स्किन का राज़ है घर का बना चावल का फ़ेस स्क्रब। 

चावल के आटे और शहद को मिला कर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। जब यह सूख जाए, तो पानी से चेहरा व गर्दन साफ कर लें। यह बहुत बढ़िया एक्सफोलिएंट और मॉइस्चराइज़र है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन नर्म और मुलायम हो जाती है।

7. केसर 


झुर्रियां आपके चेहरे की रंगत चुरा सकती हैं और इनका असर आपको समय से पहले ही बूढ़ा दिखा सकता है। केसर ना केवल चेहरे से दाग-धब्‍बे हटा कर चहरे को चमकदार बनाता है, बल्कि आपकी खोई रंगत भी लौटाता है।

दही और क्रीम में थोड़ा सा केसर मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें। इससे इस्तेमाल से कुछ दिन में आपकी त्वचा गोरी होने लगेगी।

8. हल्दी 


त्वचा की रंगत को निखारने के लिए हल्दी एक अच्छा तरीका है। हल्‍दी पाउडर में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण त्‍वचा संबंधी आम समस्‍याओं जैसे रैशेज को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद कुरकुमीन नामक तत्‍व त्‍वचा को आंतरिक रूप से चमक देते है। 

हल्दी में ताजी मलाई, दूध और बेसन या फिर आटा मिला कर गाढा पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।

9. शहद


शहद में एंटी-बैक्‍टीरियल गुण होते हैं। शहद लगाने से त्‍वचा एकदम चमकदार बनती है। 

एक बाउल में दो बड़े चम्‍मच शहद लेकर उसमें दो चम्‍मच दालचीनी पाउडर मिलाकर अच्‍छे से मिक्‍स कर दें। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अच्‍छे से पानी से साफ कर दें। यह उपाय कोमल त्वचा पाने के लिए बहुत फायदेमंद है।

10. ग्रीन टी


ग्रीन टी एंटी-ऑक्‍सीडेंट से भरपूर होने के कारण त्‍वचा को जवां बनाए रखने में मदद करती है। इसमें कैफीन की मात्रा बहुत कम होने के कारण यह त्‍वचा को ड्राई होने से बचाती है और त्‍वचा को मुलायम बनाती है। 

ग्रीन टी के बैग को फ्रिज में ठंडा करके उपयोग कर सकती हैं या पानी को उबाल लें और उसमें ग्रीन टी की पत्तियां मिला लें। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसमें कुछ बूंदे शहद की मिलाकर इसे कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट ऐसा ही लगा रहने के बाद इसे पानी से धो लें। 
-मीनाक्षी गांधी