Showing posts with label मदर्स डे. Show all posts
Showing posts with label मदर्स डे. Show all posts

Saturday, May 13, 2017

मदर्स डे: भगवान का दूसरा नाम ‘मां’

मदर्स डे: भगवान का दूसरा नाम ‘मां’

‘उसको नहीं देखा हमने कभी, पर उसकी जरूरत क्या होगी,
ए मां तेरी सूरत से अलग भगवान की मूरत क्या होगी’



कहते हैं ईश्वर सभी जगह उपस्थित नहीं रह सकता इसीलिए उसने धरती पर मां को भेजा जो हर मुश्किल की घड़ी में हमारे साथ रहती है। ऐसी ही माताओं को समर्पित है मदर्स डे, हालांकि मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक दिन तो क्या एक सदी भी कम है। उन्हें हर पल यह अहसास दिलाएं कि वह हमारे जीवन में बेहद सम्माननीय हैं, बेहद खास हैं।

मां के स्नेह भरे अहसास के इज़हार के लिए आपने भी यकीनन उनके लिए कुछ स्पेशल प्लान किया होगा, अगर नहीं किया, तो अभी कर लें। मां कभी अपने बच्चों से अपने प्यार के बदले किसी भी चीज़ की ख्वाहिश नहीं रखती, लेकिन अपने प्यार और उनके प्रति अपने अहसास को अभिवयक्त करने के लिए आप मदर्स डे पर अपनी मां को कोई ऐसा गिफ्ट दें जिसे कभी भुलाया न जा सके।

स्पेशल ट्रीटमेंट दें

आज उन्हें किसी रानी-महारानी जैसे फील करवाएं। वह जो भी चाहें या कहें उसे बस तुरंत कर दो। मां को उनकी पसंद चीजों जैसे परफ्यूम, साड़ी, सूट, गोल्ड या डायमंड ज्यूलरी, मनपसंद चॉकलेट्स, फूल इत्यादि से सजी बास्केट भी गिफ्ट कर सकते हैं।

खुद खिलाएं खाना

मदर्स डे पर उन्हें थोड़ा देर तक सोने दें और किचन व घर के कामों से उन्हें पूरी तरह आराम दे दें। अगर आपको अपनी मां की मनपसंद डिश बनानी आती है, तो आप उन्हें इसे बनाकर अपने हाथों से खिला सकते हैं, जैसे बचपन में मां आपको खिलाया करती थीं। अगर खाना बनाना नहीं आता, तो कहीं किसी रेस्तरां में ले जाकर भी आप उनको उनकी पसंद की लजीज डिशेज टेस्ट करवा सकते हैं।

पूरा दिन साथ बिताएं

मां के साथ आज पूरा दिन बिताएं और अपने बचपन की मीठी यादें उनके साथ ताजा करें। बचपन में मां के साथ जो इनडोर गेम्स खेलते थे, आज वो दोबारा वैसे ही चीटिंग करते हुए खेलें। उनसे उनके बचपन की कुछ ऐसी बातें बताने को कहें जो उन्हें आज भी रोमांचित करती हैं। आपके साथ अपने बचपन की बातें शेयर करके वो भी अपने बचपन की खूबसूरत दुनिया में खो जाएंगी। ऐसे में उनके चेहरे पर जो खुशी की चमक होगी, वह  मदर्स डे का बेहतरीन गिफ्ट होगी।

डे आऊट प्लान करें

जो माएं सारा दिन घर पर ही रहती हैं, इस स्पेशल दिन उन्हें बाहर ले जाएं। उनके फेवरिट सैलून में स्पा की अपॉयंटमेंट ले सकते हैं। वहां आप बता दें कि आपकी मां को खूब पैंपर करें। मां को लंच पर ले जाएं और वहां उनकी खास सहेलियों को भी इन्वाइट करें। आप उन्हें शॉपिंग पर भी ले जा सकते हैं। फिल्म देखने का प्रोग्राम भी उन्हें अच्छा लगेगा।

लिख कर करें प्यार का इजहार

एक खत में लिखें कि आप अपनी मां से इतना प्यार क्यों करते हैं। खत में उन बातों का जिक्र भी जरूर करें जिनके लिए आप उनके शुक्रगुजार हैं। ग्रीटिंग कार्ड्स और उनकी तस्वीरों वाले मग भी गिफ्ट कर सकते हैं। उनके मनपसंद गानों को एक सीडी में रिकॉर्ड करके उन्हें गीतों का तोहफा दे सकते हैं। अपनी और मां की कुछ चुनिंदा तस्वीरों का कोलार्ज बनाकर भी मां को एक ममताभरा तोहफा दे सकते हैं।

अपने बच्चों को भी साथ ले जाएं

शादीशुदा लड़कियां शादी के बाद अपनी मां को ही सबसे ज्यादा मिस करती हैं। मां की याद अक्सर उन्हें रूला जाती है। अगर आप भी शादीशुदा हैं तो मदर्स डे पर अपने बच्चों को भी साथ लेकर जाएं, ताकि नाती/नातिन का सुख भी उन्हें मिल सके। मां के चेहरे पर खुशी देखकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। अगर मां के पास जाना संभव न हो तो  वीडियो कॉल कर लें।
  • मीनाक्षी गांधी

‘मदर्स डे’ यानी मां को थैंक्स कहने का दिन

‘मदर्स डे’ यानी मां को थैंक्स कहने का दिन


मदर्स डे हमारी संस्कृति का हिस्सा तो नहीं है क्योंकि हमारे यहां तो मां को वो जगह दी जाती रही है जो भगवान से भी ऊपर है। मां के प्यार और उसके अहसास को किसी खास दिन से बांधा नहीं जा सकता है, लेकिन हमारे देश में भी पश्चिमी देशों का असर बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते युवा मदर्स डे पर अपनी मां को अपने प्यार का अहसास करवाना नहीं भूलते।

कुछ साल पहले तक 'मदर्स डे' भारतीयों के लिए कोई खास अर्थ नहीं रखता था क्योंकि हमारे यहां संयुक्त परिवार थे। जब हमारे माता-पिता अधिकतर हमारे साथ ही रहा करते थे,  तो ऐसे में भला हमें क्या आवश्यकता होती साल में एक दिन मां या पिता को समर्पित करने की। लेकिन आजकल बहुत से बच्चों को  पढ़ाई या नौकरी के लिए मां से दूर रहना पड़ रहा है। किसी भी बच्चे के लिए अपनी मां के प्यार और दुलार को नजरअंदाज कर पाना आसान नहीं है, इसलिए कम से कम मदर्स डे को ही वे मां के लिए खास बनाना चाहते हैं।

रविवार को ‘मदर्स डे’ है। मदर्स डे यानी एक ऐसा दिन जब मां को यह अहसास कराया जाएगा कि हम उनसे कितना प्यार करते हैं। मां के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने का इससे बेहतर अवसर और क्या हो सकता है। अमेरिका में पीएचडी कर रहे रौनक महेश्वरी कहते हैं कि दूर रह कर मां के प्यार और उनके बनाए खाने को बहुत ज्यादा मिस करता हूं, हालांकि उनसे रोज़ाना वीडियो चैट और वीडियो कॉलिंग करता हूं, लेकिन इससे उनके दुलार और प्यार की कमी पूरी नहीं होती। इस बार मदर्स डे पर मैं उनका पसंदीदा खाना खुद बनाऊंगा और फिर वीडियो कॉल करके उनके साथ खाऊंगा। जानता हूं कि यह हम दोनों के लिए बेहद भावुक पल होंगे।

काफी सालों तक घर से बाहर नौकरी करने वाले अनूप लूथरा की ट्रांसफर मई में उनके अपने शहर चंडीगढ़ में हो गई है। उम्र चाहे उनकी 45 को पार कर चुकी है, पर हर बच्चे के लिए उसकी मां लाइफलाइन होती है। अनूप कहते हैं कि जब भी कभी घर आता था तो मां से अपनी पसंद का खाना बनवा कर खाता था। इस बार बहुत बरसों के बाद यह दिन मां के साथ बिता रहा हूं। पिता जी की मृत्यु के बाद मां काफी सालों से अकेली रह रही हैं। इस संडे पूरा दिन हम मां-बेटा एंजॉय करेंगे, और बचपन की यादों को ताजा करेंगे।

शालिनी सोनी चौहान जो अब खुद दो बेटियों की मां है, अपनी मां को अपना आइडियल मानती है। वह कहती हैं, ‘कौन-सी ऐसी चीज है जो यहां नहीं मिलती, सब कुछ मिल जाता है पर दुबारा मां नहीं मिलती। मेरी मम्मी मेरी बेस्ट फ्रेंड भी है। मैं अपनी हर बात मम्मी के साथ शेयर करती हूं। मां ने मुझे हर परिस्थिति में खुश रहना सिखाया है। हर गम को हंसते-हंसते सहना सिखाया है। मैं हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट करती हूं। इस बार भी मैंने मम्मी के लिए कुछ सरप्राइज प्लान किया है, जिसे मैं अभी आपको नहीं बता सकती।’

  • मीनाक्षी गांधी

माई मॉम माई बेस्ट फ्रेंड

माई मॉम माई बेस्ट फ्रेंड

लड़कियां अपनी मां से बेहद प्रभावित होती हैं। उनके लिए उनकी मां की अहमियत दुनिया में सबसे अधिक होती है। मां ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा और पथप्रदर्शक होती है। वह अपनी कामयाबी का सारा श्रेय मां को ही देती हैं। मां का नाम सुनकर शादीशुदा लड़कियों के चेहरे पर बिखरी खूबसूरत मुस्कान को सभी ने महसूस किया होगा। अपनी मां के साथ कुछ पल बिताने की चाहत और खुद मां होने के कारण बच्चों की जिम्मेदारियों का अहसास, हर शादीशुदा लड़की की ज़िंदगी में यह जदोजहद चलती रहती है।

शादी के बाद कनाडा में सैटल हो चुकी तरुणदीप अपनी मां कुलवंत के साथ अपने रिश्तों के बारे में बात करते हुए काफी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया, ‘पापा की जब डेथ हुई, तब मैं बहुत छोटी थी। मेरी मां मेरा भगवान है, जो सुकून मुझे  उनके साथ रहने पर महसूस होता है वह और कहीं नहीं मिलता।’ मां से मिलने की ख्वाहिश ऐसी कि पंख होते तो तुरंत उड़ कर मां के पास आ जाती। शादी के बाद विदेश में बस चुकी सभी बेटियों की लगभग ऐसी ही इच्छा है।

सीमा वत्स की दो बेटियां हैं, एक की शादी देश में ही हुई है और दूसरी बेटी अॉस्ट्रेलिया में है। एक बेटी से मिलना-जुलना तो हो जाता है लेकिन विदेश में रहने वाली बेटी से मिले काफी वक्त निकल जाता है। विदेश के बिज़ी लाइफ स्टाइल के चलते अब वह अपने पति के साथ अॉस्ट्रेलिया गई हुई हैं। सीमा कहती हैं कि बेटियां साथ हों तो हर दिन मदर्स डे है, लेकिन इस बार यह दिन जरूर खास बन गया है क्योंकि अॉस्ट्रेलिया में मदर्स डे खूब जोर शोर से मनाया जाता है और इस बार वह भी इस पाश्चात्य त्योहार को इंजॉय करेंगे।

सर्बजीत संधु अपनी बेटी इरा से मिलने अमेरिका गई हुई हैं। सर्बजीत कहती हैं कि अपनी बेटी को पालने का अहसास जितना सुखद था उससे भी ज्यादा मज़ा उन्हें अपने ग्रैंड चिल्ड्रंस की परवरिश में आता है। मां के रहते दो बच्चों की मां उनकी बेटी इरा भी निश्चिंत रहती है। वह कहती हैं, ‘मां के बगैर मैं कुछ भी नहीं हूं। जब मैं घर जाती हूं अगर मां नहीं दिखतीं तो बेचैनी-सी लगी रहती है, मां के आते ही सब दुःख, थकान गायब हो जाती है।काम से जब थकी हुई घर लौटती हूं तो मां की गोद में सिर रखते ही सारी थकान मिट जाती है। शादी के बाद भी मां का साथ मिलना, यह भगवान के आशीर्वाद जैसा है। मदर्स डे पर मां, मैं और मेरी बेटी पूरा दिन साथ सपेंड करेंगे। मेरी बेटी ने मां के लिए ‘बंच अॉफ लैटर्स’ बनाया है जिसमें उसने उन सब बातों का जिक्र किया है, जिनसे प्रेरणा लेकर उसने अपनी ज़िंदगी को और बेहतर बनाया है।’

  • मीनाक्षी गांधी

Friday, May 10, 2013

मदर्स डे: भगवान का दूसरा नाम ‘मां’

‘उसको नहीं देखा हमने कभी, पर उसकी जरूरत क्या होगी, 
ए मां तेरी सूरत से अलग भगवान की मूरत क्या होगी’

सच, भगवान का दूसरा नाम मां ही है। मां ईश्वर तुल्य है। कहते हैं ईश्वर सभी जगह उपस्थित नहीं रह सकता इसीलिए उसने धरती पर मां को भेजा जो हर मुश्किल की घड़ी में हमारे साथ रहती है। ऐसी ही माताओं को समर्पित है मदर्स डे। ‘मदर्स डे’ यानी मां को थैंक्स कहने का दिन। हालांकि मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एकमात्र दिन काफी नहीं है...


कहते हैं व्यक्तित्व में संपूर्णता विरले ही मिलती है, लेकिन मां का व्यक्तित्व हमेशा ही संपूर्ण होता है। किसी ने सच ही कहा है कि मां के कदमों तले जन्नत होती है। संतान की खुशी और उसका सुख ही मां के लिए उसका संसार होता है। मां हमारे मन की बात बिन बोले जान जाती है। जब हम तकलीफ में होते हैं, तो दर्द उसे महसूस होता है और जब हमारे चेहरे पर मुस्कान आती है, तो मां का रोम-रोम खिल उठता है। मां वह सुरक्षित आशियाना है, जिसके आंचल में छिपकर हर इंसान जीवन भर रहना चाहता है।

मदर्स डे हमारी संस्कृति का हिस्सा तो नहीं है क्योंकि हमारे यहां तो मां को वो जगह दी जाती रही है जो भगवान से भी ऊपर है और मां को किसी खास दिन से बांधा नहीं जा सकता है। लेकिन हमारे देश में भी पश्चिमी देशों का असर बढ़ता जा रहा है और युवा बेहद भागदौड़ वाली जिंदगी जी रहे हैं, जिसमें उन्हें रिश्तो को संभालने और संवारने का समय नहीं मिल पाता है। मां से दूर रहना आज बहुत से लोगों के लिए एक मजबूरी बन गई है लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं होता कि कोई बच्चा अपनी मां के प्रेम को नजरअंदाज कर दे। इसलिए कम से कम इसी बहाने अपनी मां के लिए आज का दिन बच्चे खास बना सकते हैं। रविवार को ‘मदर्स डे’ है। मां के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करने का इससे बेहतर अवसर और क्या हो सकता है। यह दिन मां के स्नेह भरे अहसास को हमारे रोम-रोम में भर देता है।

मदर्स डे यानी एक ऐसा दिन जब मां को यह अहसास कराया जाए कि हम उनसे कितना प्यार करते हैं। मदर्स डे पर आपने भी यकीनन अपनी मां के लिए कुछ स्पैशल प्लान किया होगा, अगर नहीं किया, तो अभी कर लें। मांएं अक्सर बच्चों को कुछ न कुछ सरप्राइज देती रहती हैं। इस बार आप मदर्स डे के दिन अपनी मां को कोई ऐसा सरप्राइज गिफ्ट दें जो उनके प्रति आपकी भावनाओं को अभिवयक्त करे। यूं तो उपहार कई रूपों व आकार-प्रकारों में हो सकते हैं, लेकिन यदि उपहारों पर भावनाएं व्यक्त की गई हों तो ये किसी अनमोल धरोहर से कम नहीं होते। हालांकि मां को सिर्फ गहरा प्यार, सम्मान ही चाहिए होता है, लेकिन आपका प्यार भरा तोहफा उन्हें यकीनन खुशी ही देगा। मां को ऐसा उपहार दिया जाए, जो आपके उनके प्रति लगाव का अहसास करवा सके, एक ऐसा उपहार जिसे कभी भुलाया ना जा सके।

स्पैशल ट्रीटमेंट दें
आज उन्हें किसी रानी-महारानी जैसे फील करवाएं। वह जो भी चाहें या कहें उसे बस तुरंत कर दो। ऐसा न हो कि उन्हें किसी काम के लिए आपको दूसरी बार बोलना पड़े। आज आप उनसे कोई भी शिकायत न करें। सारा दिन चेहरे पर मुस्कान बनाए रखें और मां को स्पैशल ट्रीटमेंट देते रहें। मां को उनकी पसंद चीजों जैसे परफ्यूम, साड़ी, सूट, गोल्ड या डायमंड ज्यूलरी, मनपसंद चॉकलेट्स, फूल इत्यादि से सजी बास्केट भी गिफ्ट कर सकते हैं।

खुद खिलाएं खाना
अगर आपकी मां वर्किंग हैं तो उन्हें संडे को ऑफिस नहीं जाना होगा, इसलिए उन्हें थोड़ा देर तक सोने दें और किचन व घर के कामों से उन्हें पूरी तरह आराम दे दें। मदर्स डे पर आप मां को किचन में न जाने दें। अगर आपको अपनी मां की मनपसंद डिश पता है, तो इस दिन आप उन्हें इसे बनाकर अपने हाथों से खिला सकते हैं, जैसे बचपन में मां आपको खिलाया करती थीं। अगर खाना बनाना नहीं आता, तो कहीं किसी रेस्तरां में ले जाकर भी आप उनको उनकी पसंद की लजीज डिशेज टेस्ट करवा सकते हैं।

पूरा दिन साथ बिताएं
मां के साथ आज पूरा दिन बिताएं और ढेर सारी बातें करें। अपने बचपन की कुछ मीठी यादें उनके साथ ताजा करें। सभी भावनात्मक क्षणों को फिर से महसूस करें। बचपन में मां के साथ जो इनडोर गेम्स खेलते थे, आज वो दोबारा वैसे ही चीटिंग करते हुए खेलो। उनसे उनके बचपन की कुछ ऐसी बातें बताने को कहें जो उन्हें आज भी रोमांचित करती हैं। आपके साथ अपने बचपन की बातें शेयर करके वो भी अपने बचपन की खूबसूरत दुनिया में खो जाएंगी। ऐसे में उनके चेहरे पर जो खुशी की चमक होगी, वह आपके लिए मदर्स डे का बेहतरीन गिफ्ट होगी।

डे आऊट प्लान करें
जो माएं सारा दिन घर पर ही रहती हैं, इस स्पैशल दिन उन्हें बाहर ले जाएं। उनके फेवरिट सैलून में स्पा की अपॉयंटमेंट ले सकते हैं। वहां आप बता दें कि आपकी मां को खूब पैंपर करें। मां को लंच पर ले जाएं और वहां उनकी खास सहेलियों को भी इन्वाइट करें। आप उन्हें शॉपिंग पर भी ले जा सकते हैं। फिल्म देखने का प्रोग्राम भी उन्हें अच्छा लगेगा।

लिख कर करें प्यार का इजहार
एक खत में लिखें कि आप अपनी मां से इतना प्यार क्यों करते हैं और साथ ही मां के अहसास को ब्यां करें। उन्हें दुनिया की सबसे खुशकिस्मत मां बताते हुए उन बातों का जिक्र भी जरूर करें जिनके लिए आप उनके शुक्रगुजार हैं। मां के प्रति अपनी भावनाओं का इजहार करके आप अपनी कृतज्ञता का इज़हार कर सकते हैं , जो हर मां के लिए उससे बच्चे की ओर से स्पैशल गिफ्ट होगा। कोटेशंस व संदेश लिखे गए ग्रीटिंग कार्ड्स और उनकी तस्वीरों वाले मग भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी और मां की कुछ सुंदर यादों को एक सीडी की शक्ल में गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी मां की पसंद की फिल्म की सीडी भी गिफ्ट कर सकती हैं। उनकी मनपसंद गानों को एक सीडी में रिकॉर्ड करके भी उन्हें गीतों का तोहफा दे सकते हैं। आप अपनी और मां की कुछ चुनिंदा तस्वीरों का कोलार्ज बनाकर भी मां को एक ममताभरा तोहफा दे सकते हैं।

अपने बच्चों को भी साथ ले जाएं
शादीशुदा लड़कियां शादी के बाद अपनी मां को ही सबसे ज्यादा मिस करती हैं। मां की याद अक्सर उन्हें रूला जाती है। अगर आप भी शादीशुदा हैं तो मदर्स डे पर अपने बेटे या बेटी को भी साथ लेकर जाएं, ताकि नाती/नातिन का सुख भी उन्हें मिल सके। मां के चेहरे पर खुशी देखकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। अगर मां के पास जाना संभव न हो तो फोन पर मां से बात कर लें या वीडियो चैट कर लें।

मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए एक दिवस नहीं एक सदी भी कम है। जिस तरह मां की ममता और प्यार असीमित व नि:स्वार्थ होता है, वैसे ही अगर हम भी बिना स्वार्थ के उन्हें आदर देंगे, उनके सुख-दुख में साथ देंगे, तो ही अपना जीवन सार्थक बना सकते हैं। हर पल को मां के लिए अहम बनाएं। उन्हें हर पल यह अहसास दिलाएं कि वह हमारे जीवन में बेहद सम्माननीय हैं। किसी ने कहा है ना कि सारे सागर की स्याही बना ली जाए और सारी धरती को कागज मान कर लिखा जाए तब भी मां की महिमा नहीं लिखी जा सकती।
- मीनाक्षी गांधी