Showing posts with label shrara. Show all posts
Showing posts with label shrara. Show all posts

Monday, June 19, 2017

इन 5 एथनिक फैशन ट्रेंड्स को जरूर करें ट्राई ...

एलिगेंट एंड ग्रेसफुल एथनिक वियर से पाएं ग्लैमरस लुक

भारतीय संस्कृति में लाल रंग शुभ माना जाता है। लाल रंग ग्लैमरस लुक देता है, हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है और एलिगेंट लुक भी देता है। शादी या फंक्शन में रेड कलर में बहुत से एथनिक वियर आप कैरी कर सकती हैं:

क्रॉप टॉप और एथनिक स्कर्ट: 

यह आउटफिट आजकल फैशन ट्रेंड में है। अगर आप किसी शादी या फंक्शन में जाने की तैयारी कर रही हैं तो इस बार अपने लिए क्रॉप टॉप के साथ लहंगा कट स्कर्ट ट्राई करें। एलिगेंस और ग्रेस से भरी यह ड्रेस आपकी सुंदरता में निखार लाएगी। यकीन मानिए, आपकी तारीफों का अम्बार लग जाएगा।

यह फैशन ट्रेंड काफी सहज है। अगर आप हैवी लहंगा नहीं कैरी करना चाहती हैं, तो इस स्टाइल को कैरी कर सकती हैं। रेड क्रॉप टॉप और एथनिक स्कर्ट आपको फंक्शन में सबसे अलग लुक देगा। रेड कलर हर स्किन टोन को सूट करता है। आप चाहें तो किसी पार्टी में प्रिंटिड स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। ख्याल रखें आपके टॉप या स्कर्ट में से कोई एक ही भड़कीला हो। अगर आपको अपना वज़न छुपाना है, तो प्लेन क्रॉप टॉप के साथ गहरे रंग की हेवी डिजाइन वाली स्ट्रेट-कट लॉन्ग स्कर्ट पहनें।

साड़ी: 

फंक्शंस और वेडिंग्स में आउटफिट बहुत मैटर करता है। एेसे मौकों पर एथनिक वियर ही अच्छे लगते हैं और इनमें भी बेस्ट है साड़ी। यह कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। साड़ी सभी पर खूब फबती भी है। साड़ी का ग्लैमर कभी कम नहीं हुआ। यह ट्रडिशनल के साथ नए लुक में भी सामने आ रही है। बस साड़ी पहनने का हल्का-सा अंदाज बदलने से ही एक नया स्टाइल पा सकते हैं।

साड़ी सबसे वर्सटाइल है। स्टाइलिश और एथनिक दोनों ही तरह के लुक देने के लिए यह सबसे बेस्ट अॉप्शन है। यह फॉर्मल होने के साथ-साथ आपकी लुक को भी स्पैशल बनाती है। रेड कलर की साड़ी में आप बेहद आकर्षक नजर आएंगी। यह एकदम से आपके आम से दिखने वाले लुक को ग्लैम लुक में बदल देगी। स्टेटमेंट नेकपीस के साथ लुक को तैयार करें। चमकीले बड़े ईयरिंग्स भी इस लुक पर जंचेंगे।

एथनिक गाउन:  

एथनिक गाउन इन दिनों काफी ट्रेंड में है। शादी और फंक्शंस में इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इन दिनों हैवी गाउन के साथ दुपट्टा कैरी करने का ट्रेंड काफी पॉपुलर है। बॉडी फिटेड गाउन आपको मॉडर्न लुक देता है, वहीं मैचिंग दुपट्टा आपको ट्रडिशनल के साथ एलिगेंट लुक भी देता है। इसे पहनने के बाद आपका का लुक काफी स्टाइलिश दिखता है। रेड कलर का एथनिक गाउन आपको रॉयल लुक देगा।

अगर आप साड़ी लुक चाहती हैं तो इसमें फ्यूजन का तड़का लगाएं। साड़ी गाउन इन दिनों काफी स्टाइलिश होता जा रहा है और नया पार्टी ट्रेंड बना हुआ है। यह साड़ी का सबसे हटकर और सबसे स्टाइलिश दिखने वाला मॉडर्न अवतार है, जो आपकी परंपरा को भी बनाए रखने में मदद करता है। सेलेब्स में भी यह ट्रेंड काफी पॉप्यूलर है। इसमें पैचवर्क, सिक्विन, जरदोजी, सिल्वर और स्टोन वर्क भी खासे ट्रेंड में हैं।

अनारकली: 

हमेशा कहा जाता है कि फैशन वक्त के साथ बदलता रहता है, लेकिन आज हम एक ऐसे फैशन ट्रेंड की बात करेंगे, जो बदलते वक्त के साथ आगे बढ़ता गया और आज भी हमारे पसंदीदा परिधानों की सूची में शामिल है। अनारकली सूट में समय के साथ-साथ कई नए प्रयोग हो रहे हैं, जो इसे और दिलकश बना रहे हैं।

वेडिंग या फंक्शन पर जा रहे हैं तो स्टनिंग रेड अनारकली सूट आपकी लुक को एनरिच करेगा। यह पहना हुआ बेहद खूबसूरत लगता है। हैवी एम्बेलिश्ड फ्लोर लैंथ  अनारकली फैशन में है। आप चाहे मोटी हैं या फिर पतली, अनारकली सूट हर किसी पर अच्छा लगता है। अपनी खुशी को इस बार आप ब्राइट रेड कलर से एक्सप्रेस करें।

शरारा: 

शरारा एक एथनिक वियर है जो अब डिफरेंट फैशन शोज़ के कारण फैशन स्टाइल बन गया है। लहंगे जैसा दिखने के बावजूद शरारे और लहंगे में एक बेसिक डिफरेंस है। लहंगा, लांग स्कर्ट की तरह एक पायंचे की वेस्ट टू बाटम घेरदार ड्रेस होती है, जबकि शरारे में दो पायंचे होते हैं और यह वेस्ट से नी तक फिट और नी से बाटम तक खूब घेर वाले होते हैं।

अपनी च्वाइस के हिसाब से आप शरारे के साथ कुर्ती को स्टाइलिश बनवा सकती हैं। आप चाहें कुर्ती शार्ट रख सकती हैं या फिर लांग। वैसे एथनिक शरारा हमेशा लांग कुर्ती के साथ ही पहना जाता था। तो क्यों ना इस बार फंक्शन पर आप भी एक प्यारी सी शरारे कुर्ती वाली ट्रेंडी ड्रेस ट्राई करें। क्लासी लुक के लिए आप ब्राइट रेड शरारा कैरी करें। इसमें बहुत डिफरेंट भी लगेंगी।

Monday, October 19, 2015

फेस्टिव सीजन में नजर आएं बोल्ड एंड ब्यूटीफुल

फेस्टिव सीज़न में स्मार्ट चॉइस से बनें स्टाइल आइकन

फेस्टिव सीज़न में हिट होने के लिए जो चीज़ सबसे ज़रूरी है वो है आपका आउटफिट। इसीलिए आप वो आउटफिट चुनें जो ट्रेंड में हो। ट्रेंड को फॉलो करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप बहुत ज्यादा पैसे अपनी ड्रेस पर ही खर्च कर दें। अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपने कैजुअल आउटफिट को भी फेस्टिव लुक दे सकती हैं। आप चाहें तो अपनी पुरानी सिल्क की साडि़यों का प्रयोग केवल कुर्ती बनवाने में ही नहीं, बल्कि क्रॉप टॉप से लेकर जैकेट्स बनाने में भी कर सकती हैं और लोग आपकी तारीफें करते नहीं थकेंगे।  यह आपके लुक में ग्रेस और चार्म एड कर सकता है। 

फेस्टिव सीज़न में आम तौर पर लड़कियां ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर फैशन की बात करें तो आजकल ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट में फ्यूजन का एक्पेरिमेंट्स किया जा रहा है। आप भी इसे बिंदास ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके पास कैरी करने वाली ड्रेसेज के कई नए ऑप्शंस भी खुल जाएंगे। इस फेस्टिव सीजन में आप अपने लुक के साथ कुछ नए प्रयोग कर सकती हैं हालांकि आपको इसमें थोडा केयरफुल रहना पड़ेगा, ताकि फैशन कुछ और होने की बजाय वाकई फैशन ही रहे। बेशक कॉन्फिडेंस और स्मार्ट चॉइस आपको स्टाइल आइकन बना ही देगी। 

स्टाइलिश साड़ी

साड़ी के साथ आप एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। यह ऐसा ट्रेडिशनल ट्रेंड है जो कभी ऑफ्ट-वॉर्न नहीं होता। ट्रेडिशनल और वर्सटाइल साड़ी को आप बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहन सकती हैं। फ्यूज़न स्टाइल में इन्हें पेपलम टॉप, फुल स्लीव जैकेट्स और कोट से लेयर भी कर सकती हैं। चाहें तो ब्लाउज की जगह पर लंबी कुर्ती या छोटी कुर्ती पहन लीजिए। पलाजो पैंट से लेकर धोती पैंट और यहां तक कि चूड़ीदार व स्कर्ट के साथ साड़ी को पहनिए। पेटीकोट की जगह लेगिंग्स के साथ शियर साड़ी और क्रॉप टॉप पहनकर आई-कैचिंग लुक पा सकती हैं। एलिगेंट लुक के लिए पल्लू को गले के आसपास लपेट सकती हैं। इसे स्कार्फ या नेक एक्ससरी की तरह नजर आना चाहिए। पल्लू के आसपास एक नॉट बांध इसे लूज छोड़ दें, यह आपके लुक को चिक स्पिन देगा। 

लहंगा

लहंगा वैसे तो ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट है, पर फ्यूजन के एक्पेरिमेंट्स ने इसे नया ही लुक दे दिया है। आप भी अपनी पसंद से लहंगा में ट्रेडिशनल लुक और वैस्टर्न कट्स को कम्बाइन कर सकती हैं। यह आउटफिट को ट्रेडिशनल लुक के साथ लेटेस्ट फैशन से कनेक्ट करते हैं। फ्यूजन लहंगे करवाचौथ में इस सीजन में हॉट ट्रेंड रहेंगे। साड़ी और लहंगे का फ्यूजन आपको एक बिंदास और ग्लैमरस लुक देगा। इसके साथ आप बैकलेस या हॉल्टर नेक या डीप नेक का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। लहंगा स्टाइल साड़ी पहनने में बेहद आसान है और गर्ल्स भी इसे आसानी से कैरी कर लेती हैं।

शरारा

इस फेस्टिव सीजन में शरारा जरूर ट्राई करें। ध्‍यान रखें कि शरारा बहुत सिंपल और सोबर न हो, इसमें थोड़ा ग्लिटरी जरूर एड करें।यह आपके लुक में ग्रेस और चार्म एड करता है। यूं तो इसमें बहुत से कलर्स और डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन फिर भी जो सबसे ज्यादा पहना और पसंद किया जाता है वो है रेड, ऑरेन्ज, इंडिगो और पिंक। फ्यूज़न क्रिएट करने के लिए शरारा के सलवार को थोड़ा वेस्टर्न ट्विस्ट दे सकती हैं और उसके साथ पहने जाने वाले लॉन्ग कुर्ते में थोड़ा स्टाइल एलिमेंट एड कर सकती हैं। कूल लुक देने के लिए स्टॉल को स्टाइलिश तरीके से वियर कर सकती हैं।

अनारकली सूट

अनारकली सूट्स का फैशन कभी पुराना नहीं होता है। फेस्टिव सीजन में रॉयल लुक और हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली अनारकली कैरी की जा सकती है। अनारकली सूट्स अलग-अलग तरह के डिजाइंस में भी आते है यानी गले के कट्स से लेकर टेक्सचर तक अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं। अनारकली सूट्स एक तरफ जहाँ आपकी पर्सनैलिटी को एलिगेंट और रॉयल बनाते है वही दूसरी तरफ अगर लेटेस्ट डिजाइन की कैरी की गई हो तो आप ट्रेंडी भी दिखती हैं।

इन्हें भी करें ट्राई

सलवार-कमीज़ को एक लंबी एम्बेलिश्ड जैकेट के साथ पेयर करें। आप धोती पैंट्स या स्कर्ट को पेपलम टॉप के साथ कम्बाइन करें। थाई-हाई स्लिट की लेयर्ड सिंगल-टोन स्कर्ट के साथ एम्बेलिश्ड क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पर दुपट्टे को साड़ी की पल्लू की तरह बांध लें। यकीन मानिए, यह आप पर बहुत अच्छी लगेगी। मैक्सी गाउन के साथ दुपट्टा अटैच करके उसे वेस्टर्न और फैशनेबल लुक भी दे सकती हैं।