Showing posts with label परफ्यूम. Show all posts
Showing posts with label परफ्यूम. Show all posts

Thursday, August 27, 2015

Discover your Fragrance

भीनी-भीनी खुशबू की महक

खुशबू से ज्यादा विचारोत्तेजक और कुछ भी नहीं है। भीनी-भीनी खुशबू की तरफ सहज ही आपका खिंचाव हो जाता है। इसकी खासियत है कि वह आपके उखड़े हुए मूड को भी ठीक कर देती है। इससे तन-मन दोनों को खुशी मिलती है। आप सुकून महसूस करती हैं। आप तरोता़ज़ा महसूस करती हैं। दिन भर की सारी थकावट दूर हो जाती है। खुद से ही आती खुशबू कॉन्फिडैंस लैवल भी बढ़ा देती है...


नारी के सोलह श्रृंगारों में खुशबू भी एक है। बाज़ार में परफ्यूम की ढेरों वैरायटी और ब्रांड्स उपलब्ध हैं। कुछ परफ्यूम बोल्ड, कुछ फूलों की ताजगी भरी महक वाले तो कुछ मिठास वाले होते हैं। लेडीज़ परफ्यूम आम तौर पर फूलों जैसे रोका, ऑरेंज ब्लॉसम्स, जैस्मिन, गॉर्डेनिया और कार्नेशंस की खुशबू से बनाए जाते हैं, जबकि पुरुषों को ज़्यादा तेज़ और बोल्ड खुशबू वाले परफ्यूम पसंद आते हैं।

दिन भर महकने की ख्वाहिश के चलते परफ्यूम एक्सैसरी बन चुके हैं। सही फ्रेगरेंस किसी भी आउटफिट को कॉम्पलीमेंट कर सकती है। फैशन पसंद महिलाओं को सभी अवसरों के लिए बढ़िया फ्रेगरेंस का चुनाव करना चाहिए। सही खुशबू दोस्तों, परिवार के सदस्यों और बिजनस एसोसिएट्स पर बढ़िया प्रभाव डालती है। सही खुशबू का चुनाव जितना महत्वपूर्ण है उतना ही जरूरी है इसे अप्लाई करने का सही तरीका।

ड्राई स्किन पर लगाएं

गीली की अपेक्षा ड्राई स्किन ज्यादा परफ्यूम को अॉब्जॉर्ब करती है। इसलिए नहाने के बाद ही अपने शरीर पर परफ्यूम स्प्रे करें।

पल्स प्वाइंट पर लगाएं

पल्स प्वाइंट्स पर परफ्यूम लगाएं। पल्स प्वाइंट्स में कलई का अंदरूनी हिस्सा, कोहनी के भीतर, गर्दन के पीछे, घुटनों के पीछे और टखनों के पीछे के भाग शामिल हैं। यह लोशन या तो सुगंध रहित हो या इसकी खुशबू आपकी परफ्यूम से मिलती हो। लोशन के सूखने तक एक-दो मिनट के लिए रुकें।

हेयरब्रश पर करें परफ्यूम स्प्रे

बाल खुशबू के लिए बेहतरीन स्पॉट हैं। खास अवसरों पर अपनी गर्दन के पीछे परफ्यूम स्प्रे करें। आपके शरीर की गर्मी और आपके बालों की मूवमेंट खुशबू को फैला देंगे। आपके बालों का तेल भी आपकी खुशबू को बनाए रखता है। हेयर ब्रेश पर परफ्यूम स्प्रे करने से बालों में खुशबू समा जाती है और जब भी आपका सिर मूव करता है, बाल खुशबू बिखेरते रहते हैं। लेकिन एेसा रोजाना न करें, क्योंकि एल्कोहल से आपके बाल ड्राई हो जाएंगे।

पूरे शरीर पर न करें छिड़काव

परफ्यूम केवल पल्स प्वाइंट्स पर स्प्रे करना चाहिए। अगर परफ्यूम बहुत लाइट हो तो ऐसा करना बढ़िया रहता है। पूरे शरीर पर परफ्यूम स्प्रे करना फूहड़ता झलकाता है। खुशबू से नहाकर आए हुए लगना अच्छा नहीं लगता। कानों और गर्दन के पीछे परफ्यूम लगाकर आप अपने साथी को अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। इससे आप फ्रैश भी स्मैल करेंगी।

खुशबू और मिथ

लोगों में एक मिथ है कि यदि आप अपने पार्टनर को परफ्यूम गिफ्ट करते हैं तो आपकी उससे लड़ाई हो जाती है। इसीलिए कुछ लोग अपने रिश्ते को प्यार से खत्म करने के लिए भी परफ्यूम का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग अपने प्यारभरे रिश्ते को महकाने के लिए भी परफ्यूम को ही अज़माते हैं।

सही परफ्यूम का चुनाव

परफ्यूम का चयन भी एक आर्ट है। सिर्फ यही सोचकर कोई परफ्यूम नहीं खरीदनी चाहिए कि वह डिज़ाइनर है, या आपकी दोस्त इसे यूज़ करती है। जो परफ्यूम आपकी दोस्त पर महकता है, वही अाप पर ठीक इसके विपरीत प्रभाव दिखा सकता है। दरअसल, परफ्यूम की खुशबू जब आपकी स्किन की नैचुरल खुशबू से मिलती है तब उस परफ्यूम की असल महक थोड़ी सी बदल जाती है। आपको हमेशा वही परफ्यूम खरीदना चाहिए जिसकी खुशबू आपके शरीर के नैचुरल कैमिकल्स से मेल खाए यानी वो आपके शरीर की नैसर्गिक गंध को बढ़ाए या आपके शरीर की गंध के साथ घुल-मिल जाए।
आपके लिए कौन सा परफ्यूम बैस्ट है इसकी जांच के लिए आप इसे कलाई के पीछे स्प्रे करें और 10-15 मिनट तक इंतज़ार करें। यदि इसके बाद भी आप परफ्यूम की महक को अच्छी तरह महसूस कर रही हैं तो आपको वह परफ्यूम तुरंत खरीद लेना चाहिए। इस दौरान आप जान जाएंगे कि यह आपके शरीर के नैचुरल कैमिकल्स के साथ कैसे रिएक्ट करता है। एक वक्त में दो-तीन से ज़्यादा परफ्यूम टैस्ट न करें, नहीं तो आपके लिए सही खुशबू का चुनाव करना मुश्किल हो जाएगा।

Thursday, February 28, 2013

खुशबू से महकाएं जिंदगी



खुशबू से महकाएं जिंदगी

खुशबू सभी को पसंद होती है। भीनी-भीनी खुशबू की तरफ सहज ही आपका खिंचाव हो जाता है। इससे तन-मन दोनों को खुशी मिलती है। आप सुकून महसूस करती हैं। दिन भर की सारी थकावट दूर हो जाती है। आप तरोता़ज़ा महसूस करती हैं। अपने से ही आती खुशबू कॉन्फिडैंस लैवल भी बढ़ा देती है...

नारी के सोलह श्रृंगारों में खुशबू भी एक है। चंदन, गुलाब, केवड़ा, चमेली, कपूर, घास, लकड़ी, मृग आदि की सुगंध का प्रयोग प्राचीन काल से ही महिलाएं और पुरुष खुद को महकाने के लिए कर रहे हैं। महक आपको कुदरत के करीब होने का आभास दिलाती है।  बाज़ार में परफ्यूम की ढेरों वैरायटी और ब्रांड्स उपलब्ध हैं। कुछ परफ्यूम बोल्ड, कुछ फूलों की ताजगी भरी महक वाले तो कुछ मिठास वाले होते हैं। लेडीज़ परफ्यूम आम तौर पर फूलों जैसे रोका, ऑरेंज ब्लॉसम्स, जैस्मिन, गॉर्डेनिया और कार्नेशंस की खुशबू से बनाए जाते हैं, जबकि पुरुषों को ज़्यादा तेज़ और बोल्ड खुशबू वाले परफ्यूम पसंद आते हैं। 

लोगों में एक मिथ है कि यदि आप अपने पार्टनर को परफ्यूम गिफ्ट करते हैं तो आपकी उससे लड़ाई हो जाती है। इसीलिए कुछ लोग अपने रिश्ते को प्यार से खत्म करने के लिए भी परफ्यूम का सहारा लेते हैं। वहीं कुछ लोग अपने प्यारभरे रिश्ते को महकाने के लिए भी परफ्यूम को ही अज़माते हैं।

आपकी पहचान 
परफ्यूम किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को उभारने में मदद करते है। इनकी खुशबू से आप दूसरों की पर्सनैलिटी की भी पहचान कर सकती हैं। जो लोग रूहानी खुशबू वाला परफ्यूम इस्तेमाल करते हैं वे रोमांटिक नेचर के होते हैं, वहीं बहुत तेज़ खुशबू वाला परफ्यूम लगाने वाले अंतर्मुखी होते हैं। फ्लोरल खुशबू वाला परफ्यूम लगाने वाले लोग सॉफ्ट हार्ट वाले होते हैं। सही परफ्यूम का इस्तेमाल आपकी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन जाता है। लगातार परफ्यूम का प्रयोग आपकी पहचान बन जाता है। खुशबू से ही लोग आपके वहां होने का अंदांज़ा लगा लेते हैं। इसलिए अपने लिए परफ्यूम का चुनाव अपने व्यक्तित्व, काम और पसंद के अनुसार करें ताकि इसकी महक आपके व्यक्तित्व को भी महका दे। 

ढेरों है विकल्प

ग्रीन: ग्रीन की महक कुदरती है जो आपको तरोताज़ा अहसास कराती है। पाइन, जूनीपर, लीव्स और हब्र्स का कॉम्बिनेशन इस महक को लाजवाब बनाता है। जब आप डेट पर अपने पार्टनर को इम्प्रैस करना चाहें, तो ग्रीन फ्रेगरेंस का चुनाव एकदम सही रहेगा। 

फ्लोरल: फूलों की रोमांटिक खुशबू वाले परफ्यूम तन-मन को पूरी तरह से रिलैक्स कर देते हैं। इनसे आपको भीना-भीना एहसास मिलता है। इसका प्रयोग गर्मी के मौसम में बेहतर रहता है। जब आप किसी के सामने अपनी स्वीट और गर्ली साइड का दिखावा करना चाहें, तो फ्लोरल परफ्यूम लगाएं।

साइट्रस: साइट्रस फ्रूट्स की खट्टी खुशबू वाला परफ्यूम आपको दिन भर फ्रैश रखता है और साथ ही आप खुद को एक्टिव भी महसूस करते हैं। मूड भी खुशनुमा रहता है। इसलिए जब आप लंच पर किसी खास व्यक्ति से मिलने जाएं, तो साइट्रस परफ्यूम का  इस्तेमाल करें।

स्पाइसी: लौंग, दालचीनी, इलायची और काली मिर्च की खुशबू वाली स्पाइसी परफ्यूम की खुशबू काफी बोल्ड होती है और यह आपको काम करने के लिए उत्तेजित करती है। अगली बार जब आप पेरंट-टीचर मीटिंग पर जाएं, तो स्पाइसी परफ्यूम ही लगा कर जाएं।

ओशेनिक: ओशेनिक परफ्यूम मॉडर्न खोज है। 1991 में क्रिश्चियन ड्योर्स ड्यून के साथ यह पहली बार मार्किट में आया। इसमें आपको ताज़ा समुद्री पानी, पहाड़ों की हवा की महक का आभास होता है, जो आपको कूल-कूल फील कराती है। जब आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो ओशेनिक परफ्यूम आइडियल च्वाइस है।

वुडी: वुडी परफ्यूम देवदार और चंदन के पेड़ की खुशबू से सराबोर होते हैं। इस तरह की महक पुरुषों को ज़्यादा पसंद होती है। इसकी स्ट्रॉन्ग और क्लासिक अपील कार्पोरेट ऑफिस में काम करने वालों की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाती है। इसलिए जब आप अपने अगले परफॉर्मेंस रिव्यू पर जाएं, तो वुडी परफ्यूम लगाना न भूलें।

ओरिएंटल: यह एक फैमिनिन परफ्यूम है। इसकी मादक महक आपको आकर्षक बनाती है। अगर कभी बहकने का मूड हो, तो ओरिएंटल खुशबू आपके लिए सही है। रात के समय इसे लगाएं और फिर देखें इसका कमाल।

ऐसे करें चुनाव
परफ्यूम की खासियत है कि वह आपके उखड़े हुए मूड को भी ठीक कर देती है। इसके इस्तेमाल से दिन भर ताजगी सी बनी रहती है। दिन भर महकने की ख्वाहिश के चलते परफ्यूम एक्सैसरी बन चुके हैं। लेकिन शौकीनों के लिए सही परफ्यूम का चयन भी एक समस्या है। मार्किट में बहुत तरह के परफ्यूम उपलब्ध हैं। कई लोग किसी और की परफ्यूम की खुशबू से प्रभावित होकर उसे खरीद लेते हैं, लेकिन एक ही परफ्यूम दो विभिन्न महिलाओं पर अलग-अलग असर दिखाता है। एक परफ्यूम जो किसी के शरीर पर बहुत बढिय़ा खुशबू देता है, वही किसी दूसरे शरीर पर ठीक इसके विपरीत प्रभाव दिखा सकता है। दरअसल, परफ्यूम की खुशबू जब आपकी स्किन की नैचुरल खुशबू से मिलती है तब उस परफ्यूम की असल महक थोड़ी सी बदल जाती है। इसलिए ये बिल्कुल भी जरुरी नहीं है कि जो परफ्यूम आपकी दोस्त पर अच्छी लगती है वह आप पर भी अच्छी लगेगी। आपको हमेशा वही परफ्यूम खरीदना चाहिए जिसकी खुशबू आपके शरीर के नैचुरल कैमिकल्स से मेल खाए यानी वो आपके शरीर की नैसर्गिक गंध को बढ़ाए या आपके शरीर की गंध के साथ घुल-मिल जाए, जिससे ना तो खुशबू ज़्यादा तेज़ लगे और ना ही फीकी। 
आपके लिए कौन सा परफ्यूम बैस्ट है इसकी जांच के लिए आप इसे सीधे शरीर पर स्प्रे करें और 10-15 मिनट तक इंतज़ार करें। यदि इसके बाद भी आप परफ्यूम की महक को अच्छी तरह महसूस कर रही हैं तो आपको वह परफ्यूम तुरंत खरीद लेना चाहिए। इस दौरान आप जान जाएंगे कि यह आपके शरीर के नैचुरल कैमिकल्स के साथ कैसे रिएक्ट करता है। याद रखें, हम सभी की स्किन की एक नैचुरल महक होती है। एक वक्त में दो-तीन से ज़्यादा परफ्यूम टैस्ट न करें, नहीं तो आपके लिए सही खुशबू का चुनाव करना मुश्किल हो जाएगा। 

सहेज कर रखें
मनपसंद परफ्यूम को अक्सर लोग खरीदने के बाद लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन उसके नोट्स और महक सिर्फ एक साल तक ही कायम रहते हैं। उसके बाद फ्रैगरेंस बदल जाती है और उसका असर भी खत्म हो जाता है। यही कारण है कि परफ्यूम  वैसी महक नहीं देता है जैसी कि उसकी खरीदते वक्त थी। इसका कारण है सूर्य की रोशनी। इसके संपर्क में आने पर परफ्यूम के कैमिकल्स दूषित होने लगते हैं। परफ्यूम को सहेज कर रखने का सबसे सुरक्षित तरीका है कि इसे ठंडी और अंधेरी जगह पर रखा जाए। 

सावधानी भी है ज़रूरी
परफ्यूम आम तौर पर सिंथेटिक होते हैं, इनमें कई कैमिकल्स इस्तेमाल किए जाते हैं और इनमें एल्काहोल भी होता है। ये कैमिकल स्किन के लिए नुकसानदेय हो सकते हैं और इनसे एलर्जी भी हो जाती है। परफ्यूम के इस्तेमाल से दाने, जलन, ड्राइनैस और यहां तक कि पिगमेंटेशन भी हो जाती है। सैंसटिव स्किन के लिए तो ये बहुत हानिकारक साबित होते हैं। इसलिए अगर आपकी स्किन सैंसटिव है तो नैचुरल परफ्यूम्स का इस्तेमाल करें, जिनमें कैमिकल्स और एल्कोहल न हों। परफ्यूम खरीदने से पूर्व एलर्जी टेस्ट करना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि बहुत लोगों को तेज़ खुशबू से सिरदर्द, जुकाम, छीकें व श्वास परेशानियां हो जाती हैं। परफ्यूम को स्किन पर न लगाएं, बल्कि कपड़ों पर स्प्रे करें। ज्यूलरी पहनने से पहले परफ्यूम स्प्रे कर लें, नहीं तो इसमें मिले कैमिकल्स से ज्यूलरी की चमक प्रभावित हो सकती है। पार्टी या बाहर जाने से 10-15 मिनट पहले परफ्यूम लगा लें, जिससे यह अच्छी तरह सैट हो जाए।