Showing posts with label snacks. Show all posts
Showing posts with label snacks. Show all posts

Wednesday, September 23, 2015

मस्ती और फन पजामा पार्टी

पजामा पार्टी यानी मस्ती का लंबा सैशन

दोस्तों के साथ टाइम बिताने के लिए पजामा पार्टी एक बढ़िया तरीका है। इसमें जन्मदिन या किसी खास अवसर पर फ्रैंड्स को ओवरनाइट स्टे के लिए अपने घर इन्वाइट किया जाता है। लड़कियों की पजामा पार्टी खूब मज़ेदार होती है क्योंकि इसमें खूब मस्ती और फन होता है। इसमें गॉसिप्स का जो तड़का लगता है वो आपको और कहीं नहीं मिलता...

नाम से लगता है कि इसे अॉर्गेनाइज़ करना आसान काम है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। पजामा पार्टी का मतलब है मस्ती का लंबा सैशन, क्योंकि यह पार्टी पूरी रात चलती है और इसमें होती हैं लड़कियों वाली ढेर सारी बातें, लड़कों के बारे में खूब सारे गॉसिप्स, सैक्सी फिगर पाने के टिप्स। यकीनन इन्हीं सब बातों से आपकी पजामा पार्टी में स्पाइस एड होगी। लेकिन इन सब क्रिस्पी बातों का मज़ा लेने के लिए आपको एडवांस तैयारी करनी पड़ेगी।

ऐसे करें तैयारी
पूरी रात दोस्तों के साथ चिट-चैट करनी है, इसलिए पार्टी की तैयारी भी खूब ध्यान से करनी पड़ेगी। फ्रैंड्स के कम्फर्ट की परवाह जरूर करें। पार्टी के लिए जरूरी सभी चीज़ों की पहले एक लिस्ट बना लें, ताकि किसी चीज़ की कमी न हो और आपकी पार्टी का मज़ा अधूरा न रह जाए। पार्टी के लिए एक बड़ा कमरा तैयार करें। वहां तकिए-कुशंस और गद्दों का बढ़िया इंतजाम करें। अगर वहां कोई फर्नीचर हो तो उसे पहले ही बाहर करवा दें। इससे सब फ्रैंड्स कम्फर्टेबली एंजॉय कर सकते हैं। 

आम पार्टी के विपरीत पजामा पार्टी में बहुत ज्यादा फ्रैंड्स को नहीं बुलाया जाता। सिर्फ 10-12 क्लोज़ फ्रैंड्स को ही इन्वाइट करें। बढि़या रहेगा कि ये सब आपस में एक-दूसरे को जानते हों। अगर आपकी पार्टी में अनजान चेहरे होंगे तो आपस की चटपटी बातों का मज़ा सब लोग नहीं ले पाएंगे और बोर होंगे। इस तरह आपकी पार्टी सुपर हिट होने की बजाय फ्लॉप हो जाएगी। डेट वो होनी चाहिए जो ज्यादातर फ्रैंड्स को सूट करे। इसके लिए उन्हें इन्वीटेशन कार्ड कम से कम एक हफ्ता पहले ही भेज दें और इससे पहले फोन, एसएमएस,व्ह्ट्सएप और मेल के माध्यम से उन्हें जरूर इन्फॉर्म कर दें। 

स्नैक्स और ड्रिंक्स का चुनाव फ्रैंड्स की पसंद के हिसाब से करें। चिप्स और फिंगर फूड ज्यादा रखें। आप स्नैक्स में चीज़ एंड क्रैकर्स, चिप्स, स्प्रिंग रोल्स, चीज़ कबाब, सैंडविच रख सकती हैं और ड्रिंक्स में लैमन-टी, कोल्ड ड्रिंक्स, लेमनेड, मिल्कशेक, कोल्ड कॉफी इ्त्यादि का इंतजाम कर सकती हैं। मूवी का प्रोग्राम हो तो आप पॉपकॉर्न भी सर्व कर सकती हैं। खाने-पीने की चीज़ों का बंदोबस्त आप पहले ही कर लें ताकि फ्रैंड्स के आने पर आप सारा वक्त उनके साथ बिता सकें, नहीं तो आपका वक्त किचन में ही निकल जाएगा। डिस्पोसेबल कप्स, प्लेट्स और नैपकिन कॉर्नर टेबल्स पर रख दें।

गॉसिप और चिट-चैट के साथ-साथ आप इवेंट्स भी प्लान करें। इसमें बोर्ड गेम्स काफी कॉमन हैं। ट्रुथ एंड डेयर से पार्टी में फन एड होगा। आप मूवी देखने का भी प्लान कर सकती हैं। कुछ नींद भी जरूरी है, इसलिए दो-तीन घंटे सोने के लिए भी रखें। अगले दिन जब फ्रैंड्स जाने लगें तो आप उन्हें कुछ गिफ्ट्स दे सकती हैं, जिनमें होम मेड चॉकलेट्स, मोबाइल पाउच, परफ्यूम्ड कैंडल्स, फंकी ज्यूलरी वगैरह दे सकती हैं।

ऐसा हो आपका लुक
पार्टी में जाना हो तो हम हमेशा अपनी ड्रैस का चुनाव लेटेस्ट फैशन के हिसाब से करते हैं, लेकिन जब बात आती है नाइट ड्रैस की तो कम्फर्ट हमारे लिए फैशन और ट्रैंड से ज्यादा अहम हो जाता है। सही भी है अच्छी नींद के लिए नाइट सूट का आरामदायक होना जरूरी है। लेकिन जब आप अपने फ्रैंड्स के लिए पजामा पार्टी अॉर्गेनाइज़ करने जा रही हैं तो आपका नाइट वेयर कुछ स्टाइलिश, क्यूट, ट्रैंडी, कॉम्फी और डीसेंट होना चाहिए, क्योंकि दोस्तों के साथ चिट-चैट पूरी रात जो चलेगी।

नाइटवेयर के कुछ बेहतरीन ऑप्शंस में से आप अपनी पसंद का चूज़ कर सकती हैं। खुद को सैंसुअल दिखाते हुए कुछ कम्फर्टेबल पहनने की सोच रही हैं तो लेस नाइटी से बेहतर कुछ भी नहीं। अपने लुक को कैज़ुअल और सिंपल रखने के लिए कॉटन या सिल्क पजामा बेस्ट ऑप्शन है। इसीलिए शर्ट, गंजी या स्पैगेटी टॉप्स के साथ फुल लैंथ या घुटनों तक का पजामा पेयर कर सकती हैं। टॉमबॉय लुक के लिए बॉक्सर बढ़िया अॉप्शन है, जिसे आप अपनी पसंद की टॉप के साथ पहन सकती हैं।

पजामा पार्टी में मेकअप ज्यादा न करें। याद रखें यह पजामा पार्टी है कॉस्च्यूम पार्टी नहीं। हल्का-सा फाउंडेशन लगाएं, गालों पर ब्लश से हल्की गुलाबी रंगत दें, मस्कारा और काजल से आंखों को डिफाइन करें और अब लिपस्टिक पर फोकस करें। बोल्ड रैड कलर की लिपस्टिक आपकी स्माइल को और भी खूबसूरत बना देगी। हेयरस्टाइल सिंपल और कैजुअल ही रखें। मैसी बन सकती हैं या पॉनीटेल भी कर सकती हैं। हील्स अवॉयड करें। आपके नाइटवेयर के साथ मैचिंग स्लीपर कूल लगेंगे।