Showing posts with label पीपल की पूजा. Show all posts
Showing posts with label पीपल की पूजा. Show all posts

Friday, December 27, 2013

शनिवार को क्यों की जाती है पीपल की पूजा

शनिवार को क्यों की जाती है पीपल की पूजा?

शनिवार को पीपल पर जल व तेल चढ़ाना, दीप जलाना, पूजा करना या परिक्रमा करना अति शुभ होता है। इससे ईश्वर जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त की इच्छापूर्ति करते हैं। इस मान्यता के पीछे एक पौराणिक कथा है।

समुद्र मंथन के वक्त लक्ष्मी जी से पहले उनकी बडी बहन अलक्ष्मी (ज्येष्ठा या दरिद्रा) का आगमन हुआ। लक्ष्मी जी ने श्री विष्णु से विवाह कर लिया। अलक्ष्मी जी लक्ष्मी जी से नाराज हो गई। उनको मनाने के लिए श्री विष्णु ने अलक्ष्मी को अपने प्रिय वृक्ष पीपल में रहने को कहा और उनको वचन दिया कि," मैं और लक्ष्मी जी प्रत्येक शनिवार तुमसे मिलने पीपल वृक्ष पर आया करेंगे।"

शनिवार को श्री विष्णु और लक्ष्मी जी पीपल वृक्ष के तने में निवास करते हैं इसलिए शनिवार को पीपल वृक्ष की पूजा, दीपदान, जल व तेल चढाने और परिक्रमा लगाने से पुण्य की प्राप्त होती है और लक्ष्मी नारायण भगवान व शनिदेव की प्रसन्नता होती है जिससे कष्ट कम होते हैं और धन-धान्य की वृद्धि होती है।